रुड़की।राजपूताना स्थित ज्योतिष गुरुकुलम में दीपावली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया,जिसका शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया गया।आचार्य रमेश सेमवाल ने कहा कि दीपावली हिंदू धर्म का महान पर्व है।हमें भगवान श्री राम के आदर्शों पर चलकर सनातन धर्म के लिए कार्य करना चाहिए।भगवान श्री राम के आदर्श संपूर्ण मानव जाति के लिए अनुकरणीय हैं।दीपावली का त्यौहार हमें यह संदेश देता है कि आपसी भेदभाव मिटाकर सभी को एक दूसरों की खुशियों में शामिल होना चाहिए।पूर्व मेयर गौरव गोयल,डॉ०अनिल शर्मा,व्यापार मंडल के अध्यक्ष अरविंद कश्यप,हर्ष प्रकाश काला,भाजपा जिला महामंत्री प्रवीण संधू,ब्राह्मण समाज रुड़की के नगर अध्यक्ष सतीश शर्मा व पूजा नंदा ने दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि समाज में समरसता पैदा करने के लिए दीपावली मिलन व होली मिलन जैसे कार्यक्रम नितांत आवश्यक है।उन्होंने कहा कि राष्ट्रवाद की भावना व धर्म रक्षा की जागृति भी ऐसे पर पर्व हमें प्रेरणा देते हैं।इस अवसर पर पंडित आदर्श भारद्वाज,पंडित ओमप्रकाश दीक्षित,विकास शर्मा,पंडित राजकुमार दुखी,आदित्य शर्मा,पंकज नंदा,पुष्पा शर्मा,अंकित शर्मा,पूजा वर्मा,राधा भटनागर,सुलक्षणा सेमवाल,सविता वर्मा, अमरीश गर्ग,मदन सिंह रावत,सलमान फरीदी,सलीम साबरी, इमरान देशभक्त,अदिति आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे।कार्यक्रम में आचार्य पंडित रमेश सेमवाल का शाल उठाकर सम्मान किया गया।
Related Articles
10 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार l
10 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार lबहादराबाद मुखबिर की सूचना पर थाना क्षेत्र की चौकी शांतर शाह पुलिस ने ग्राम भौरी से एक युवक को 10 लीटर कच्ची अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया है l वह प्लास्टिक की जेरीकेन में शराब लेजा रहा था l गिरफ्तार शराब तस्कर का नाम तेलूराम पुत्र […]
5000-5000 के दो ईनामी अपराधीयों द्वारा थाना खानपुर पुलिस की गिरफ्तारी के चलते दबाब के कारण मा0 न्यायालय में किया गया सरेण्डर।
रिपोर्ट महिपाल शर्मा l श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा घोषित 5000/-5000 के दो ईनामी अपराधीयों द्वारा थाना खानपुर पुलिस की गिरफ्तारी के चलते दबाब के कारण मा0 न्यायालय में किया गया सरेण्डर।थाना खानपुर पंजीकृत मु0अ0सं0 303/2022 धारा 2/3 गैंगस्टर अधिनियम में नामजद काफी समय से वांछित चल रहे अभियुक्त मोहसीन पुत्र इस्तेयाक एवं अभियुक्त […]
रश्मि चौधरी ने कर्नाटक में कांग्रेस की विजय को नफरत पर प्रेम की विजय ।
रुड़की।कांग्रेस महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष श्रीमती रश्मि चौधरी ने कर्नाटक में कांग्रेस की विजय को नफरत पर प्रेम की विजय की संज्ञा देते हुए इसे ऐतिहासिक जीत बताया और वरिष्ठ कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को इसका श्रेय दिया।श्रीमती रश्मि चौधरी ने कहा कि भाजपा ने कर्नाटक चुनाव में रामभक्त श्री हनुमान […]



