रुड़की।चन्द्रयान-3 की सफलता पर रूड़की में उत्तराखंड नगरिक सम्मान समिति की ओर से दुआ-ए-शुकराना की गई,जिसमें मदरसों के उस्तादों व तलबाओं ने भाग लेकर ईश्वर का शुक्र अदा किया।चन्द्रयान- 3 के उतरने से पूर्व साढ़े पांच बजे जामा मस्जिद रुड़की में शाही इमाम मौलाना कारी कलीम और व खतीब-ए-मिल्लत मौलाना अजहर उल हक ने दुआ कराते हुए कहा कि भारत दुनिया में तरक्की का नया इतिहास लिखने जा रहा है,जो हर मजहब और हर भारतीय के लिए गर्व की बात है।जैसे ही छ: बजकर चार मिनट पर सफल लेंडिंग की खबर मिली,जामा मस्जिद पहुँच कर सभी धर्म गुरुओं व समाजसेवियों ने आकर विशेष दुआ में भाग लिया।उत्तराखंड नागरिक सम्मान समिति के संयोजक शायर अफजल मंगलौरी ने कहा कि 140 करोड़ भारत के नागरिकों के लिए आज का दिन सम्मान व गौरव का है।उन्होंने कहा कि इसरो के सभी वैज्ञानिकों,कर्मचारियों,देश के राष्ट्रपति,प्रधानमंत्री, बधाई के पात्र हैंं,जिनके मार्गदर्शन और निर्देशन में ये सफलता देश को मिली।इस दौरान इमरान देशभक्त, मौलाना सलीम,सलमान फरीदी,नफिसुल हसन,ओम प्रकाश नूर आदि मौजूद रहे।
Related Articles
नशे के विरुद्ध ग्राम अकोढा खुर्द में पुलिस ने किया चौपाल कार्यक्रम आयोजित,
रिपोर्ट पहल सिंह राणा नशे के विरुद्ध ग्राम अकोढा खुर्द में पुलिस ने किया चौपाल कार्यक्रम आयोजित, लक्सर:- लक्सर पुलिस द्वारा नशे के विरुद्ध अभियान चलाकर ग्राम अकोढा खुर्द में चौपाल कार्यक्रम आयोजित किया, माननीय मुख्यमंत्री उत्तराखंड द्वारा उत्तराखंड राज्य को नशा मुक्त करने के लिए, अभियान ड्रग्स फ्री दो भूमि मिशन 2025 क़ो सरकार […]
उत्तराखण्ड संस्कृत विश्वविद्यालय में कुलपति और कुलसचिव के खिलाफ छात्रों का आंदोलन पाँचवे दिन भी जारी रहा ।
उत्तराखण्ड संस्कृत विश्वविद्यालय में कुलपति और कुलसचिव के खिलाफ छात्रों का आंदोलन पाँचवे दिन भी जारी रहा ।बहादराबाद 4 मई ( महिपाल )उत्तराखंड संस्कृत विश्वविद्यालय में आंदोलन के क्रम में 5 दिन आज छात्रों ने कुलपति, कुलसचिव की बुद्धि को शुद्ध करने के लिए बुद्धिशुद्धि यज्ञ किया। विश्वविद्यालय प्रशासन आज भी छात्रों की समस्याओं का […]
ए ए एजुकेशनल सोसाइटी ने की शिष्टा चार भेंट
ए ए एजुकेशनल सोसाइटी ने की शिष्टा चार भेंटउत्तराखंड सरकार के द्वारा सदस्य अल्पसंख्यक आयोग उत्तराखंड भाई शरीक मलिक को बनाए जाने पर उनके आवास पर मिलकर उनको बधाई एवं शुभकामनाएं दी एवं अल्पसंख्यक समुदाय के शिक्षा स्वास्थ्य के संबंध में विस्तार से चर्चा की श्री सारिक मलिक ने समिति के द्वारा किए जा रहे […]



