रुड़की।चन्द्रयान-3 की सफलता पर रूड़की में उत्तराखंड नगरिक सम्मान समिति की ओर से दुआ-ए-शुकराना की गई,जिसमें मदरसों के उस्तादों व तलबाओं ने भाग लेकर ईश्वर का शुक्र अदा किया।चन्द्रयान- 3 के उतरने से पूर्व साढ़े पांच बजे जामा मस्जिद रुड़की में शाही इमाम मौलाना कारी कलीम और व खतीब-ए-मिल्लत मौलाना अजहर उल हक ने दुआ कराते हुए कहा कि भारत दुनिया में तरक्की का नया इतिहास लिखने जा रहा है,जो हर मजहब और हर भारतीय के लिए गर्व की बात है।जैसे ही छ: बजकर चार मिनट पर सफल लेंडिंग की खबर मिली,जामा मस्जिद पहुँच कर सभी धर्म गुरुओं व समाजसेवियों ने आकर विशेष दुआ में भाग लिया।उत्तराखंड नागरिक सम्मान समिति के संयोजक शायर अफजल मंगलौरी ने कहा कि 140 करोड़ भारत के नागरिकों के लिए आज का दिन सम्मान व गौरव का है।उन्होंने कहा कि इसरो के सभी वैज्ञानिकों,कर्मचारियों,देश के राष्ट्रपति,प्रधानमंत्री, बधाई के पात्र हैंं,जिनके मार्गदर्शन और निर्देशन में ये सफलता देश को मिली।इस दौरान इमरान देशभक्त, मौलाना सलीम,सलमान फरीदी,नफिसुल हसन,ओम प्रकाश नूर आदि मौजूद रहे।
Related Articles
श्री मारवाड़ कन्या पाठशाला इंटर कॉलेज रुड़की छावनी में डॉ श्री सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी के जन्म दिवस को बड़े ही धूम धाम से मनाया गया
श्री मारवाड़ कन्या पाठशाला इंटर कॉलेज रुड़की छावनी में डॉ श्री सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी के जन्म दिवस को बड़े ही धूम धाम से मनाया गया संवाददाता सोमवीर सैनी रुड़की के लालकुर्ती मै विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती भारती अग्रवाल जी द्वारा ही दीप प्रज्ज्वलित कर के समारोह को आरंभ किया गया तथा साथ ही सर्वपल्ली राधाकृष्णन […]
मुख्य विकास अधिकारी श्री प्रतीक जैन ने त्रि-स्तरीय पंचायत
रिपोर्ट महिपाल शर्मा lमुख्य विकास अधिकारी श्री प्रतीक जैन ने त्रि-स्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन-2022 के सहज संचालन की दृष्टि से आम जनमानस की जानकारी के लिये पंचायत चुनाव कौन लड़ सकता है तथा कौन नहीं लड़ सकता है, एक से अधिक पद धारण का निषेध तथा लाभ के पद के मापदण्ड के सम्बन्ध में विस्तार […]
एसएसपी हरिद्वार की नशे के विरुद्ध पहल पर जनपद के बहादराबाद थाना क्षेत्र में छात्रों के साथ किया जनसंवाद
एसएसपी हरिद्वार की नशे के विरुद्ध पहल पर जनपद के बहादराबाद थाना क्षेत्र में छात्रों के साथ किया जनसंवाद बहादराबाद रिपोर्ट महिपाल शर्मा lड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन 2025 के अंतर्गत हरिद्वार को नशा मुक्त करने हेतु एसएसपी हरिद्वार अजय सिंह द्वारा मुहिम को आगे बढ़ाते हुए जनपद के थाना बहादराबाद पुलिस द्वारा चौकी शांतरशाह क्षेत्र […]



