शांति व्यवस्था भंग करने वाले दो अभियुक्त गिरफ्तार l लक्सर क्षेत्र के दाबकी कला गांव लड़ाई झगड़े किए जाने की सूचना प्राप्त हुई l सूचना प्राप्त होने पर चेतक कर्मचारी गण तत्काल मौके पर पहुंच गए l जहां पर अभियुक्त गण जगदीश पुत्र मामचंद व् अजय पुत्र मामचंद निवासीगण दाबकी कला लक्सर जिला हरिद्वार द्वारा पारिवारिक मामले को लेकर अपने पड़ोसी के साथ लड़ाई झगड़ा कर शांति व्यवस्था भंग कर रहे थेl जगदीश व् अजय को चेतक कर्मचारी गणों द्वारा काफी समझाने का प्रयास किया गया किंतु वह नहीं माने और पड़ोसियों के साथ मरने मरने पर उतारू हो गए दोनों अभीयुक्तगणो क़ो किसी संघे अपराध किए जाने की दृष्टिगत देखते हुए दोनों अभियुक्त गुणों को अंतर्गत धारा 151 सीआरपीसी के तहत गिरफ्तार किया गया l कोतवाल अमरजीत सिंह ने बताया कि जगदीश व अजय को शांति व्यवस्था भंग करने में गिरफ्तार किया गया है गिरफ्तार अभियुक्त गणों को नियमानुसार माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है l




