ऑपरेशन प्रहार में पथरी पुलिस का बड़ा वार, 810 ट्रेट्रा पैक देशी शराब बरामद
शराब माफिया में मचा हड़कंप, उपनिरीक्षक महेंद्र पुंडीर और कांस्टेबल नारायण सिंह की अहम भूमिका ऑपरेशन प्रहार के तहत नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पथरी पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर धनपुरा गांव में छापा मारकर एक आरोपी को 16 पेट्टी में रखे 810 ट्रेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया। कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध शराब कारोबार से जुड़े लोगों में खलबली मच गई।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पथरी पुलिस ने नशे के कारोबार पर शिकंजा कसने के लिए अलग-अलग टीमों का गठन किया है। पुलिस टीमों द्वारा लिंक रोड, चकरोड, गांव-कस्बों के रास्तों और हाईवे सहित संदिग्ध स्थानों पर लगातार चेकिंग और निगरानी की जा रही है।
इसी अभियान के दौरान पुलिस को धनपुरा गांव में अवैध शराब की सूचना मिली। सूचना पर टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दीन मोहम्मद उर्फ चन्दु पुत्र यासीन निवासी ग्राम धनपुरा, थाना पथरी को दबोच लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 16 पेट्टी यानी 810 ट्रेट्रा पैक देशी शराब बरामद हुई।
कार्रवाई में उपनिरीक्षक महेंद्र पुंडीर की सक्रियता और कांस्टेबल नारायण सिंह की सुरागरसी एवं धरपकड़ में महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस टीम ने सूचना को गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्रवाई कर आरोपी को शराब समेत गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ थाना पथरी में आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज किया गया है। विधिक कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक महेंद्र पुंडीर, कांस्टेबल नारायण सिंह, कांस्टेबल मनोज कुमार और कांस्टेबल महेश बाबू शामिल रहे।




