Uncategorized

कलियर थाने पर तैनात बहुचर्चित दरोगा को डीआईजी/एसएसपी ने किया निलंबित..

कलियर थाने पर तैनात बहुचर्चित दरोगा को डीआईजी/एसएसपी ने किया निलंबित..पटाखा फैक्ट्री मे मिलीभगत के चलते डीआईजी/एसएसपी ने लिया सज्ञान..

पिरान कलियर।कलियर थाने पर तैनात बहुचर्चित दरोगा गिरीश चन्द्र,को पटाखा फैक्ट्री संचालक के साथ मिलीभगत के मामले मे डीआईजी/ एसएसपी योगेंद्र सिंह रावत ने निलंबित कर दिया है।इसके उपरांत दरोगा गिरिश चंद्र द्वारा थाना कलियर में पंजीकृत अभियोग की विवेचनात्मक कार्यवाही के दौरान विवेचना में लापरवाही करने हेतु असामाजिक तत्वों के साथ मिलीभगत होने आदि कतिपय आरोप के फलस्वरूप “प्रारंभिक जांच में दोषी पाए जाने पर श्रीमान डीआईजी /एसएसपी द्वारा तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है।बता दे कि 11 मई को नवनियुक्त कलियर थानाध्यक्ष मनोहर सिंह भंडारी को मुखबिर द्वारा पिरान कलियर राही गेस्टहाउस के पिछे अवैध तरह से पटाखा फैक्ट्री संचालित होने की सूचना मिली थी।सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष ने बम निरोधक दस्ते की टीम को साथ लेकर उक्त पटाखा फैक्ट्री पर छापेमारी की थी और भारी मात्रा मे बारूद सहित पटाखा बनाने वाली अन्य सामग्री बरामद की थी।उक्त क्रम मे चर्चाए थी की पटाखा फैक्ट्री संचालक से थाने का एक बहुचर्चित दरोगा की मिलीभगत है,और उक्त दरोगा की सह पर पटाखा फैक्ट्री संचालित हो रही थी।जिसकी पत्रकार द्वारा समाचार भी सोशल मीडिया के माध्यम से वायरल की गई थी।उक्त मामले मे डीआईजी/एसएसपी हरिद्वार डॉक्टर योगेंद्र सिंह रावत द्वारा जांचपड़ताल की गई तो दरोगा की पटाखा फैक्ट्री मे संलिप्ता पाये जाने पर डीआईजी/एसएसपी द्वारा दरोगा को निलंबित कर दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *