वार्ड-54 में 11 हजार वोल्ट का विद्युत पोल गिरा, कुछ घंटों में लगाया गया नया पोल
बारिश के बीच मौके पर मौजूद रहे सभासद शहजाद चीकू, अधिकारियों से समन्वय कर कराया समाधान
मुजफ्फरनगर
किदवईनगर के वार्ड संख्या 54 में शनिवार सुबह 11 हजार वोल्ट की विद्युत लाइन का पोल गिरने से क्षेत्र में हलचल मच गई। विद्युत आपूर्ति प्रभावित होने के बाद क्षेत्रवासियों ने स्थानीय सभासद मोहम्मद शहजाद चीकू से संपर्क किया। सूचना मिलने पर शहजाद चीकू मौके पर पहुंचे और अधिकारियों से संपर्क कर समस्या के शीघ्र समाधान की मांग की। लगातार बारिश के बीच सभासद मौके पर मौजूद रहे और नया विद्युत पोल स्थापित होने तक अधिकारियों एवं संबंधित कर्मचारियों के साथ समन्वय करते रहे। कुछ ही घंटों में नया पोल लगाए जाने के बाद विद्युत व्यवस्था को बहाल करने की प्रक्रिया शुरू की गई। इस दौरान स्थानीय लोगों ने मौके पर मौजूद रहकर समस्या के समाधान के लिए प्रयास किए जाने की सराहना की। स्थानीय निवासी डॉ. इंतजार ने कहा कि सभासद क्षेत्र की समस्याओं को लेकर मौके पर मौजूद रहते हैं और संबंधित अधिकारियों से समन्वय कर समाधान कराने का प्रयास करते हैं। इस दौरान नफीस, साजिद, अब्दुल रहमान, सुल्तान, साबिर, नावेद, उस्मान मलिक, शौकीन आदि मौजूद रहे।



