Uncategorized

महिला थाना में समाधान दिवस, जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण के निर्देश

महिला थाना में समाधान दिवस, जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण के निर्देश

मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशों के क्रम में शनिवार को महिला थाना में समाधान दिवस का आयोजन किया गया। पुलिस अधीक्षक अपराध इन्दु सिद्धार्थ ने समाधान दिवस के दौरान लोगों की समस्याएं सुनीं और उनके त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक अपराध ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि समाधान दिवस में प्राप्त सभी शिकायतों की मौके पर जाकर निष्पक्ष जांच की जाए और निर्धारित समयावधि में गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। महिला अपराध से संबंधित शिकायतों की जांच को प्राथमिकता देने के निर्देश भी दिए गए। इस दौरान समाधान दिवस में उपस्थित लोगों को साइबर अपराध एवं साइबर ठगी के प्रति जागरूक किया गया तथा साइबर अपराध से बचाव के उपायों की जानकारी दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *