Uncategorized

लक्सर पुलिस की सतर्कता से टली बड़ी वारदात, अवैध चाकू लेकर घूम रहे दो बदमाश दबोचे

लक्सर पुलिस की सतर्कता से टली बड़ी वारदात, अवैध चाकू लेकर घूम रहे दो बदमाश दबोचे

उप निरीक्षक विपिन कुमार और उप निरीक्षक यशवीर सिंह नेगी के नेतृत्व में देर रात कार्रवाई, गश्त के दौरान दोनों आरोपियों को दबोचकर हथियार बरामदलक्सर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली लक्सर पुलिस ने एक बड़ी वारदात होने से पहले ही उसे विफल कर दिया। उप निरीक्षक विपिन कुमार और उप निरीक्षक यशवीर सिंह नेगी के नेतृत्व में देर रात गश्त एवं सघन चेकिंग के दौरान अलग-अलग स्थानों से दो संदिग्ध युवकों को अवैध चाकू के साथ गिरफ्तार किया गया। पुलिस का मानना है कि दोनों आरोपी किसी गंभीर आपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में थे, लेकिन पुलिस की सतर्कता और सक्रिय कार्यशैली के चलते उनकी योजना सफल नहीं हो सकी।पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मेहरबान पुत्र हुसैन निवासी ग्राम धनपुरा, थाना पथरी तथा मुस्तकीम पुत्र मुनफैत निवासी वार्ड नंबर-8, सलेमपुर बक्काल, कोतवाली लक्सर के रूप में की है। दोनों के कब्जे से एक-एक अवैध चाकू बरामद किया गया।दोनों आरोपियों के विरुद्ध कोतवाली लक्सर में आर्म्स एक्ट की धारा 4/25 के तहत अलग-अलग मुकदमे दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया जा रहा है।इस सफलता में उप निरीक्षक विपिन कुमार और यशवीर सिंह नेगी की सक्रिय निगरानी एवं प्रभावी नेतृत्व की महत्वपूर्ण भूमिका रही। उनके साथ हेड कांस्टेबल पंचम प्रकाश, हेड कांस्टेबल शमशेर खां, कांस्टेबल ध्वजवीर सिंह तथा कांस्टेबल हिमांशु चौधरी ने भी मुस्तैदी से कार्रवाई को अंजाम दिया।पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जनपद में अपराधियों और असामाजिक तत्वों के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा तथा कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *