रुड़की।नालों की सफाई को लेकर साप्ताहिक बुद्ध बंदी के दौरान नगर के अनाज मंडी तथा मेन बाजार में नाला गैंग के सदस्यों द्वारा सफाई नायक अशोक जैकी के नेतृत्व में नाला सफाई अभियान चलाया गया।गंदगी से अटे पड़े नालों में सफाई गैंग के सदस्यों ने नालों की तह तक सफाई कर सिल्ट को बाहर निकाला,जिससे कि बरसात के मौसम में नगर के मुख्य बाजार बाजार एवं अनाज मंडी में जलभराव की समस्या उत्पन्न ना हो।मेयर गौरव गोयल द्वारा बरसात के मौसम में प्रतिवर्ष नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत नालों की सफाई का कार्य युद्ध स्तर पर कराया जाता है।नगर वासियों को लंबे समय से बरसात के मौसम में जलभराव की समस्या का सामना करना पड़ता है,जिससे निपटने के लिए नगर निगम के सफाई कर्मियों एवं नाला गैंग के सदस्यों द्वारा नगर के सभी छोटे-बड़े नालों की बेहतर ढंग से सफाई की जाती है,ताकि जलभराव की समस्या उत्पन्न ना हो पाए।नगर आयुक्त विजयनाथ शुक्ल ने कहा कि नगर निगम के द्वारा सभी सफाई कर्मियों को नालों की सफाई के कार्यों को बेहतर ढंग से पूरा करने तथा नालों से निकलने वाली सील्ट को उठाने के लिए कहा गया है,जिससे कि आवाजाही में आम नागरिकों को परेशानी ना हो।
Related Articles
लक्सर, स्कॉलर्स होम इन्टरनेशनल स्कूल, लक्सर की वार्षिक खेल प्रतियोगिताओं में प्रथमवीर ने सर्वाधिक खेलों में प्रतिभाग कर ओवर ऑल चैम्पियनशिप हासिल की
रिपोर्ट यतेंद्र सैनी लक्सर, स्कॉलर्स होम इन्टरनेशनल स्कूल, लक्सर की वार्षिक खेल प्रतियोगिताओं में प्रथमवीर ने सर्वाधिक खेलों में प्रतिभाग कर ओवर ऑल चैम्पियनशिप हासिल की । दूसरे स्थान पर वर्णित रहे। ओवरऑल चैम्पियनशिप में तीसरा स्थान सोनिका ने प्राप्त किया। विद्यालय में दो दिन तक चली विभिन्न एथलीट प्रतियोगिताओं में लगभग 100 छात्र-छात्राओं नें […]
जनपद में उत्साह के साथ मनाया जा रहा है हरेला पर्व, रोपे जा रहे है पौधे l
जनपद में उत्साह के साथ मनाया जा रहा है हरेला पर्व, रोपे जा रहे है पौधे lबहादराबाद 16 जुलाई ( महिपाल )हरिद्वार पुलिस ने पुलिस लाइन, पुलिस कार्यालय सहित विभिन्न थानाक्षेत्र में किया वृक्षारोपण ढाई हजार फलदार/छायादार पौधों का रोपण कर आमजन को दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश पुलिस मॉडर्न स्कूल के छात्रों एवं स्टॉफ […]
03 लाख रुपए की स्मैक के साथ एक अभियुक्त दबोचा
रिपोर्ट महिपाल शर्मा l 03 लाख रुपए की स्मैक के साथ एक अभियुक्त दबोचा माननीय मुख्यमंत्री उत्तराखंड महोदय के ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान 2025 के तहत जनपद को नशा मुक्त करने व नशा (अवैध शराब/स्मैक/ चरस/ गांजा आदि) तस्करों के विरुद्ध हरिद्वार पुलिस द्वारा चलाये जा रहे अभियान व आगामी लोकसभा सामान्य निर्वाचन को सफल […]



