Uncategorized

थाना कोतवाली कलियरऑपरेशन प्रहार के अन्तर्गत हरिद्वार पुलिस की संदिग्ध अपराधियो के खिलाफ ताबडतोड कार्यवाहीवाहन चोर पुलिस हत्थे चढ़ाकब्जे से चोरी की 02 मोटर साईकिल बरामद

थाना कोतवाली कलियरऑपरेशन प्रहार के अन्तर्गत हरिद्वार पुलिस की संदिग्ध अपराधियो के खिलाफ ताबडतोड कार्यवाहीवाहन चोर पुलिस हत्थे चढ़ा
कब्जे से चोरी की 02 मोटर साईकिल बरामद

नई गंगनहर के किनारे रॉयल पैलेस पिरान कलियर से की थी बाईक चोरी

यमुनानगर से चोरी की थी दूसरी मोटरसाइकिल

नशा व ज्यादा पैसा कमाने के लालच में की बाईक चोरी

दिनांक 03.05.2026 को वादी अरशद पुत्र असलम निवासी ग्राम बिझौली थाना कोतवाली मंगलौर जिला हरिद्वार मोबाइल नम्बर-9756152102 द्वारा ओनलाईन दि0- 29.04.2026 को बाबत खुद की मोटर साईकिल स्प्लेण्डर प्लस व रंग गोल्ड ब्लैक को दिनांक 28/04/2026 को पीएम पर नई गंगनहर के किनारे रॉयल पैलेस पिरान कलियर में खड़ी थी को चोरी कर लिया गया है जिसके सम्बंध में कोतवाली कलियर में मुकदमा अपराध संख्या 91/2026 बीएनएस बनाम अज्ञात दर्ज किया गया था।

पुलिस मुख्यालय से चलाये जा रहे ऑपरेशन प्रहार के अन्तर्गत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार के आदेशानुसार कोतवाली कलियर पुलिस द्वारा आपराधिक घटनाओ की रोकथाम एवं अपराधियो की धरपकड हेतु संदिग्धों के विरूद्ध संघन चैकिंग कर अभियान चलाया जा रहा है। 

इसी क्रम में पुलिस टीम द्वारा 13.07.2026 को मुखबिर की सूचना पर सिंचाई विभाग कार्यालय धनौरी के पास से एक मोटर साईकिल के साथ पकडा गया जो मुकदमा मु0अ0सं0-91/2026 से सम्बन्धित है, तथा आरोपित ने पूछताछ में एक और मोटर साईकिल चोरी कर जंगल में छिपाने बताया गया।

आरोपित की निशानदेही पर बरामद किया गया। जिसके सम्बन्ध में जानकारी की गयी तो उक्त मोटर साईकिल थाना यमुनानगर जिला यमुनानगर हरियाणा में पंजीकृत मु0अ0सं0-452/2026 से सम्बन्धित है।

बरामदगी के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गयी, विधिक कार्यवाही जारी है, पूछताछ में आरोपित ने बताया कि अपने दैनिक खर्चो को पूरा करने के लिए मो0सा0 चोरी किया था, जिसको आज कहीं बेचने की फिराक में था आरोपित के पूर्व आपराधिक इतिहास के बारे जानकारी की जा रही है।

नाम पता आरोपी
अली पुत्र सलीम नि0 ग्राम मुर्करबपुर थाना पिरान कलियर मूल पता ग्राम ननौता थाना ननौता जिला सहारनपुर उ0प्र0।

आपराधिक इतिहास
1-मु0अ0स0 91/2026 धारा 303(2)/317(2) कोतवाली कलियर ।
2-मु0अ0स0 452/2026 धारा- 303(2) बीएनएस थाना यमुनानगर जिला यमुनानगर हरियाणा ।

बरामदगी
1.एक अदद मोटर साईकिल स्पलेण्डर, सम्बन्धित मु0अ0सं0 91/26 धारा 303(2) बीएनएस, चालानी थाना पिरान कलियर।
2.एक मोटर साईकिल संबंधित मु0अ0सं0 452/26 थाना यमुनानगर जिला यमुनानगर हरियाणा।

पुलिस टीम
1.प्रभारी निरीक्षक कमल मोहन भण्ड़ारी

  1. अ0उ0नि0 कुन्दन सिहं
  2. हे0का0 इसरार अली
  3. हे0का0 माजिद खान
  4. हे0कां0अनीश अहमद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *