भाई की जान बचाने क़े लिए नहर में कूदी दो सगी बहने डूबी, जल पुलिस कर रही है खोज l
बहादराबाद 27 अप्रैल ( महिपाल )
भाईचारा होटल के पास गंगनहर पर बने छठ घाट मे अपने भाई व मामा के साथ नहा रही दो बालिकाऐं गंगनहर के तेज बहाव मे बह गई है । इस सूचना पर चौकी प्रभारी गैस प्लांट कोतवाली रानीपुर तत्काल मौके पर पहुंचा व आगे गंगनहर मे दोनो बालिकाओ की तलाश की गई लेकिन बालिकाऐ नही मिली प्रत्यक्ष दर्शियो तथा बालिकाओ के सगे भाई से घटना की जानकारी जुटाने पर ज्ञात हुआ कि आज भाईचारा पिकेट सलेमपुर के पास ही गंगनहर पर बने छठ घाट पर ईशा उम्र-14 वर्ष व मनीषा उम्र-15 वर्ष पुत्री राजेश निवासी ग्राम भीमनगर थाना-फरहा जनपद मथुरा उत्तर प्रदेश हाल निवासी सलेमपुर जो कि जे0पी0 ड्रग कम्पनी सिडकुल मे मेटिनेंस कर्मी है के साले रवि के साथ उनकी दोनो पुत्रियां उपरोक्त तथा छोटा लड़का वंश उम्र-13 वर्ष करीब 9.00 बजे नहाने के लिये उक्त स्थान पर आये थे । तथा नहाते समय करीब-9.30 बजे उक्त बालिकाऐ नदी के तेज बहाव की चपेट मे उस वक्त आ गई जब दोनो बालिकाओ का भाई बहने लगा तो उसे बचान के लिये दोनो बालिकाऐ आगे बहाव मे गई भाई किसी तरह बाहर आ गया जबकि दोनो बहिने नदी के तेज बहाव मे बह गई मौके से तत्काल सिटी कंन्ट्रोल रूम हरिद्वार तथा जल पुलिस को सुचित कर उक्त दोनो बालिकाओ की खोजबीन हेतुं गंगनहर मे तलाश जारी है । मौके पर ए0एस0पी/सी0ओ0 सदर महोदय हरिद्वार एंव प्रभारी निरीक्षक महोदय रानीपुर द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण कर उक्त बालिकाओ की खोजबीन व तलाश हेतुं आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये ।




