Uncategorized

हरिद्वार जयराम आश्रम के सामने हंगामा, पुलिस ने 5 युवकों को किया गिरफ्तार

हरिद्वार जयराम आश्रम के सामने हंगामा, पुलिस ने 5 युवकों को किया गिरफ्तार

हरिद्वार। कोतवाली नगर पुलिस ने शांति एवं कानून व्यवस्था भंग करने वाले पांच युवकों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई करते हुए उन्हें बीएनएसएस की धारा 170/126/135 के तहत हिरासत में लिया है।पुलिस के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर कोतवाली नगर पुलिस टीम मंगलवार को सप्तऋषि क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान सूचना मिली कि जयराम आश्रम के सामने कुछ लोगों के बीच विवाद और मारपीट हो रही है।मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा कि दो पक्ष डंडों से मारपीट करने और एक-दूसरे को जान से मारने की धमकी दे रहे थे। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे दोबारा झगड़ा करने पर आमादा हो गए। संज्ञेय अपराध होने की आशंका को देखते हुए पुलिस ने पांचों युवकों को हिरासत में लेकर उनके खिलाफ बीएनएसएस की धारा 170/126/135 के तहत कार्रवाई की।गिरफ्तार आरोपी:गौरव जोशी (19), निवासी भारत माता पुरम, हरिद्वारअनिराज (19), निवासी भारत माता पुरम, हरिद्वारहर्ष ठाकुर (22), निवासी भारत माता पुरम, हरिद्वारराकेश (26), निवासी भूपतवाला, हरिद्वारदिनेश (23), निवासी भूपतवाला, हरिद्वारपुलिस ने बताया कि सभी आरोपियों के विरुद्ध अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। यह कार्रवाई प्रभारी निरीक्षक कुन्दन सिंह राणा के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *