स्काउट/ गाइड का मूल उद्देश्य सेवा, समर्पण, एवं त्याग की भावना से समाज एवं राष्ट्र के प्रति अपने उत्तरदायित्व का निर्वहन करना है।

उक्त उद्गार हरिद्वार के मुख्य शिक्षा अधिकारी/ जिला मुख्यायुक्त हरिद्वार अमित कुमार चंद ने जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान रुड़की में डी एल एड प्रशिक्षुओ का सात दिवसीयबेसिक स्काउट मास्टर/ गाइड कैप्टन प्रशिक्षण शिविर में प्रतिभाग कर रहे प्रशिक्षणार्थियों को संबोधित करते हुए दिए। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि सच्चा स्काउट/ गाइड हमेशा देश सेवा एवं समाज के प्रति अपने उत्तरदायित्व का निर्वहन पूरी संवेदनशीलता के साथ करता है। डायट प्राचार्य मेराज अहमद ने अपने संबोधन में कहा कि स्काउट गाइड संस्था के द्वारा बच्चों का सर्वांगीण विकास होता है। जिला सचिव राजेश सैनी ने अपने संबोधन में कहा कि सच्चा स्काउट गाइड मन वचन कर्म से शुद्ध होता है। डायट प्रवक्ता एवं शिविर संयोजक राजीव आर्य ने अपने संबोधन में कहा कि स्काउट गाइड की गतिविधि में प्रतिभाग करने से बच्चों में स्वावलंबन की भावना का विकास होता है। जिला संगठन आयुक्त एवं शिविर संचालक पुरवेन्द्र कुमार शर्मा ने बताया कि सात दिवसीय शिविर में स्काउट गाइड से संबंधित अनेक गतिविधियां का संचालन किया जा रहा है जिसमें मुख्यतः बी पी – 6, ध्वज शिष्टाचार, स्काउट गाइड इतिहास, टोली विधि, पेनियरिंग, टैंट निर्माण, खोज के चिन्ह आदि का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। शिविर में शिविर संचालिका प्रशिक्षक के रूप में नियुक्त सुमेघाआहूजा सिंह, डॉक्टर शकुन सिंह, सुषमा चौधरी, शशि जैन, रीना मैसी, ललित मोहन जोशी,अमित कम्बोज,अहसानुद्दीन, बासुदेव मलासी,पुष्पेंद्र कुमार, प्रतिभाग कर रहे है।




