लक्सर के बाढ़ पीड़ितों के लिए फिर आगे आए विधायक शहजाद, मुख्यमंत्री से मांगा विशेष राहत पैकेज

हरिद्वार के लिए आपदा राहत कोष जारी करने और लक्सर को प्राथमिकता देकर किसानों व प्रभावित परिवारों को तत्काल सहायता देने की मांगलक्सर। अतिवृष्टि और जलभराव से प्रभावित लक्सर क्षेत्र के किसानों और ग्रामीणों की आवाज एक बार फिर विधायक मोहम्मद शहजाद ने मजबूती से उठाई है। विधायक ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पत्र भेजकर जनपद हरिद्वार के लिए विशेष आपदा राहत कोष जारी करने तथा सबसे अधिक प्रभावित तहसील लक्सर को प्राथमिकता के आधार पर पर्याप्त राहत राशि और आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने की मांग की है।विधायक शहजाद ने अपने पत्र में कहा है कि लगातार हुई भारी बारिश और प्राकृतिक आपदा के कारण तहसील लक्सर के अनेक गांव गंभीर रूप से प्रभावित हुए हैं। हजारों बीघा कृषि भूमि जलमग्न होने से किसानों की तैयार फसलें बर्बाद हो गई हैं, जिससे उनके सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। इसके अलावा कई गांवों में मकानों को नुकसान पहुंचा है तथा बड़ी संख्या में परिवारों का घरेलू सामान भी नष्ट हो गया है।उन्होंने मुख्यमंत्री से अनुरोध किया कि प्रभावित किसानों और ग्रामीण परिवारों को शीघ्र राहत पहुंचाने के लिए जनपद हरिद्वार हेतु विशेष आपदा राहत कोष जारी किया जाए। साथ ही लक्सर क्षेत्र में हुए व्यापक नुकसान को देखते हुए इसे प्राथमिकता के आधार पर पर्याप्त आर्थिक सहायता, राहत सामग्री और आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराए जाएं।




