Uncategorized

जिलाधिकारी के निर्देश पर सिडकुल क्षेत्र में अवैध भंडारण पर कार्रवाई

जिलाधिकारी के निर्देश पर सिडकुल क्षेत्र में अवैध भंडारण पर कार्रवाई

हरिद्वार,
जिलाधिकारी हरिद्वार कर्मेन्द्र सिंह के निर्देश पर उपजिलाधिकारी हरिद्वार अजयवीर सिंह के नेतृत्व में राजस्व विभाग और खनन विभाग की संयुक्त टीम ने सिडकुल क्षेत्र में अवैध भंडारण पर कार्रवाई की।

कार्रवाई के दौरान 5 अवैध भंडारणों की पैमाइश की गई। टीम ने स्पष्ट किया कि इन भंडारणों पर उत्तराखंड खनिज (अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण का निवारण) नियमावली 2024 के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

इस कार्रवाई में खनन निरीक्षक मनीष सिंह परिहार, सर्वेक्षक विवेक कुमार, और अन्य अधिकारी उपस्थित थे। टीम ने अवैध भंडारण पर अंकुश लगाने और सख्त कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। प्रशासन द्वारा यह कदम अवैध खनन और भंडारण गतिविधियों पर रोक लगाने के उद्देश्य से उठाया गया है।

जिलाधिकारी ने साफ किया है कि जिले में अवैध खनन और भंडारण की शिकायतों को गंभीरता से लिया जाएगा, और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *