Uncategorized

उत्तराखंड की राजनीति में नई एंट्री जन निर्माण पार्टी का आगाज़

उत्तराखंड की राजनीति में नई एंट्री जन निर्माण पार्टी का आगाज़

खानपुर विधायक उमेश कुमार की पत्नी सोनिया शर्मा ने आज रुड़की में जन निर्माण पार्टी की औपचारिक शुरुआत कर दी। पार्टी की लॉन्चिंग के दौरान कार्यकर्ताओं का भारी हुजूम देखने को मिला। भ्रष्टाचार बेरोजगारी और पेपर लीक जैसे मुद्दों को लेकर नई पार्टी ने प्रदेश की राजनीति में अपनी मजबूत दावेदारी पेश की है। रुड़की के एक होटल में आयोजित भव्य कार्यक्रम के दौरान जन निर्माण पार्टी का औपचारिक शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न जिलों से पहुंचे सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। मंच से पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया शर्मा ने कहा कि जन निर्माण पार्टी का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड को भ्रष्टाचार मुक्त बनाना है। उन्होंने कहा कि युवाओं को रोजगार दिलाने, भर्ती परीक्षाओं में पारदर्शिता सुनिश्चित करने और पेपर लीक जैसे मामलों के खिलाफ निर्णायक लड़ाई लड़ना पार्टी की प्राथमिकता होगी।उन्होने कहा पार्टी लॉन्चिंग के मौके पर खानपुर विधायक उमेश कुमार भी पूरी तरह सक्रिय नजर आए। उन्होंने साफ किया कि वर्ष 2027 का विधानसभा चुनाव वह जन निर्माण पार्टी के टिकट पर ही लड़ेंगे। साथ ही प्रदेशभर में मजबूत उम्मीदवार उतारने की तैयारी भी शुरू कर दी गई है। उमेश कुमार ने दावा किया कि आने वाले दिनों में पार्टी संगठन का विस्तार किया जाएगा और सभी पदाधिकारियों के साथ रणनीतिक बैठक कर चुनावी रोडमैप तैयार किया जाएगा। जानकारों की मानें तो 2027 चुनाव से पहले जन निर्माण पार्टी की एंट्री प्रदेश की राजनीति में नए समीकरण पैदा कर सकती है। खासकर युवाओं, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार जैसे मुद्दों को केंद्र में रखकर पार्टी खुद को एक विकल्प के रूप में स्थापित करने की कोशिश कर रही है। अब देखना होगा कि जन निर्माण पार्टी आगामी चुनावों में उत्तराखंड की राजनीति में कितना बड़ा असर छोड़ पाती है। 2027 के रण से पहले उत्तराखंड की राजनीति में नई दस्तक हो चुकी है। जन निर्माण पार्टी ने भ्रष्टाचार और बेरोजगारी के खिलाफ लड़ाई का बिगुल फूंक दिया है। अब नजर इस बात पर रहेगी कि यह नई राजनीतिक ताकत प्रदेश के चुनावी समीकरणों को कितना बदल पाती है।बाइट– सोनिया शर्मा राष्ट्रीय अध्यक्ष जल निर्माण पार्टीबाइट– उमेश कुमार निर्दलीय विधायक खानपुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *