Uncategorized

चरथावल विधायक पंकज मलिक की सादगी ने जीता जनता का दिल, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ स्कूटी वीडियो

चरथावल विधायक पंकज मलिक की सादगी ने जीता जनता का दिल, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ स्कूटी वीडियो

साकिब खान, मुजफ्फरनगर
चरथावल विधानसभा से विधायक पंकज मलिक की सादगी और जनता के प्रति उनकी सुलभता ने एक बार फिर जनपद में चर्चा का केंद्र बना लिया है। अपनी सादगी और जनसंपर्क के लिए मशहूर पंकज मलिक का एक हालिया वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह पूरी सादगी के साथ स्कूटी चलाते हुए नजर आ रहे हैं। उनके साथ एक बुजुर्ग व्यक्ति भी स्कूटी की सवारी करते दिखाई दे रहे हैं, जो उनकी सहजता और जनता के प्रति आत्मीयता को दर्शाता है। इंस्टाग्राम पर अब तक हज़ारों लोगों ने वीडियो को देखा है और कई लोगों ने वीडियो को लाईक किया है। सोशल मीडिया पर वीडियो खूब वायरल की जा रही है। जहां आजकल कई राजनेता सोशल मीडिया पर अपनी शानो-शौकत, महंगे वाहनों और प्रोटोकॉल के प्रदर्शन में व्यस्त रहते हैं, वहीं पंकज मलिक का बिना किसी दिखावे के स्कूटी पर आम नागरिक की तरह सफर करना लोगों के बीच एक मिसाल बन गया है। इस वीडियो ने न केवल सोशल मीडिया पर तारीफ बटोरी है, बल्कि क्षेत्रवासियों के बीच भी उनकी सादगी की खूब सराहना हो रही है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि पंकज मलिक की यही सादगी उन्हें अन्य नेताओं से अलग और खास बनाती है। वह न केवल जनता से सीधा संवाद रखते हैं, बल्कि उनकी समस्याओं को सुनकर त्वरित समाधान करने के लिए भी जाने जाते हैं। एक स्थानीय निवासी ने कहा, “पंकज मलिक जी का जनता के बीच इस तरह बिना किसी तामझाम के आना-जाना हमें गर्व महसूस कराता है। वह हमारी बात को गंभीरता से सुनते हैं और समस्याओं का तुरंत निस्तारण करते हैं।” सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने चरथावल विधायक की लोकप्रियता को और बढ़ा दिया है। लोग उनके इस सादगी भरे अंदाज को न केवल पसंद कर रहे हैं, बल्कि इसे एक सच्चे जनप्रतिनिधि की पहचान के रूप में देख रहे हैं। पंकज मलिक की यह पहल निश्चित रूप से अन्य नेताओं के लिए भी एक प्रेरणा बन सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *