Uncategorized

हरियाणा के पूर्व कैबिनेट मंत्री करतार सिंह भड़ाना के कार्यालय से खाटू श्याम धाम के लिए बीस बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

हरी झंडी दिखाकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने किया रुड़की।भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने मंगलौर विधानसभा क्षेत्र के मंडावली स्थित हरियाणा के पूर्व कैबिनेट मंत्री करतार सिंह भड़ाना के कार्यालय से खाटू श्याम धाम के लिए बीस बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।बाबा के जयकारों के बीच श्रद्धालु बसों में सवार होकर तीर्थ यात्रा पर निकले।इस अवसर पर करतार सिंह भड़ाना ने कहा कि वह मंगलौर की देवतुल्य जनता के प्रति तन-मन-धन से समर्पित हैं और अंतिम सांस तक क्षेत्र की सेवा करते रहेंगे।उन्होंने कहा कि उनका संकल्प है कि क्षेत्र के हर उस व्यक्ति को बाबा खाटू श्याम के दर्शन कराएंगे,जिसकी आस्था तो है,लेकिन संसाधन नहीं हैं।उन्होंने बताया कि अब तक हजारों श्रद्धालुओं को निशुल्क यात्रा कराई जा चुकी है और यह सेवा आगे भी अनवरत जारी रहेगी।करतार सिंह भड़ाना ने कहा कि जनता की सेवा ही सबसे बड़ी राजनीति है और धर्म व सेवा को राजनीति से ऊपर रखा जाना चाहिए।उन्होंने कहा कि खाटू श्याम की यात्रा केवल दर्शन नहीं,बल्कि लोगों को जोड़ने का माध्यम भी है।भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने करतार सिंह भड़ाना की सराहना करते हुए कहा कि इनके जैसा दयालु और सेवाभावी व्यक्ति आसानी से नहीं मिलता।उन्होंने कहा कि अपनी निजी आय से हजारों लोगों को तीर्थ यात्रा कराना अत्यंत सराहनीय कार्य है।मंगलौर की जनता सौभाग्यशाली है कि उन्हें ऐसा सेवक मिला है। बीजेपी का प्रत्येक कार्यकर्ता इसी सेवा भाव से काम करता है।कार्यक्रम में मैं यार अनीता देवी अग्रवाल,भाजपा जिला महामंत्री अक्षय प्रताप सिंह व मंडल अध्यक्ष सहित भाजपा के स्थानीय पदाधिकारी और बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोग उपस्थित रहे।इस दौरान बुजुर्गों और महिलाओं के लिए विशेष व्यवस्थाएं की गई थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *