85 लाख की लागत से बनने वाली आंतरिक सड़कों का विधायक अनुपमा रावत ने किया शुभारंभहरिद्वार। हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के ग्राम मिथिबेरी में कांग्रेस विधायक अनुपमा रावत ने राज्य योजना के अंतर्गत लगभग 85 लाख रुपये की लागत से बनने वाली आंतरिक सड़कों के निर्माण कार्य का ग्रामीणों एवं वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ शुभारंभ किया।इस अवसर पर विधायक अनुपमा रावत ने कहा कि क्षेत्र के विकास और बेहतर सड़क सुविधाओं के लिए उनकी प्रतिबद्धता लगातार जारी है तथा ग्रामीण क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाओं को प्राथमिकता के आधार पर विकसित किया जा रहा है।कार्यक्रम में पूर्व प्रधान टीकाराम सैनी, शैलेन्द्र पाठक, हेमा नेगी, माहेश्वरी, शमशेर भड़ाना, हकीमुल्ला उस्मानी, आदिल, अमरजीत सिंह, खेम सिंह, अनिल, बाबूराम और सलेख चंद सहित अनेक ग्रामीण एवं कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



