Uncategorized

लक्सर में अंडरपास और ट्रेनों के ठहराव की मांग, व्यापार मंडल ने रेल मंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

लक्सर में अंडरपास और ट्रेनों के ठहराव की मांग, व्यापार मंडल ने रेल मंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

लक्सर में व्यापार मंडल के तहसील अध्यक्ष मनोज वर्मा ने तहसील पहुंचकर तहसीलदार उदय सिंह को रेल मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के साथ सहारनपुर सांसद इमरान मसूद द्वारा रेल मंत्री को लिखा गया पत्र भी संलग्न किया गया। इस दौरान उन्होंने लक्सर की रेल संबंधी समस्याओं से प्रशासन को अवगत कराया।मनोज वर्मा ने बताया कि रेलवे ओवरब्रिज बनने के बाद से ही शहर में एक रेलवे अंडरपास या फाटक की जरूरत महसूस की जा रही है। उन्होंने कहा कि अंडरपास का कार्य वर्ष 2013 में तत्कालीन एसडीएम मंगेश घिल्डियाल के समय शुरू हुआ था, लेकिन स्थानीय स्तर की राजनीति के कारण यह अधूरा रह गया। वर्ष 2022 में दोबारा काम शुरू हुआ, लेकिन वह भी पूरा नहीं हो सका।उन्होंने कहा कि हजारों लोग रोजाना रेलवे लाइन पार करने को मजबूर हैं, जिससे कई हादसे हो चुके हैं और कई लोगों की जान भी जा चुकी है। इसलिए लक्सर में अंडरपास का निर्माण बेहद जरूरी है।मनोज वर्मा ने यह भी कहा कि लक्सर में ट्रेनों के ठहराव की बड़ी समस्या है। कई ट्रेनें बाईपास से गुजर जाती हैं, जिससे यात्रियों को परेशानी होती है। उन्होंने मांग की कि जरूरत के अनुसार ट्रेनों का लक्सर स्टेशन पर ठहराव कराया जाए या फिर बाईपास मार्ग पर एक हॉल्ट स्टेशन बनाया जाए।उन्होंने बताया कि लोग सुबह-शाम चलती ट्रेनों में चढ़ने और उतरने को मजबूर हैं। इस संबंध में रेल मंत्री से दो बार मुलाकात कर समस्या से अवगत कराया जा चुका है, लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं निकला है।इस मौके पर आशीष अग्रवाल, मोनू कश्यप, शिवकुमार शर्मा, गोपाल लवली, सोनू, राजेंद्र, अर्जुन, नितिन, घनश्याम, प्रियंका, गुलशन, सनी, विजय और रियासत सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *