Uncategorized

देहरादून राजपुर में जुए के बड़े अड्डे पर पुलिस का छापा, अमेरिकी नागरिक समेत 13 गिरफ्तार

देहरादून राजपुर में जुए के बड़े अड्डे पर पुलिस का छापा, अमेरिकी नागरिक समेत 13 गिरफ्तार

देहरादून के राजपुर क्षेत्र में चल रहे अवैध जुए के बड़े नेटवर्क पर दून पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अमेरिकी नागरिक सहित 13 जुआरियों को गिरफ्तार किया है। “ऑपरेशन प्रहार” के तहत की गई इस कार्रवाई में थाना राजपुर के थानाध्यक्ष पी.डी. भट्ट की महत्वपूर्ण भूमिका रही, जिनके नेतृत्व और रणनीति के चलते पुलिस टीम ने गोपनीय सूचना को सटीक कार्रवाई में बदलते हुए जुए के अड्डे का भंडाफोड़ किया।क्षेत्राधिकारी डालनवाला नितिन लोहानी के नेतृत्व में थाना राजपुर पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने हेलीपैड के पीछे स्थित एक निजी मकान पर छापेमारी की। पुलिस ने मौके से 1 लाख 52 हजार 870 रुपये नकद, 41 अमेरिकी डॉलर, 167 ताश की गड्डियां, 625 डाइस और जुए में इस्तेमाल होने वाली 118 चिप्स बरामद कीं। मकान के भीतर चार अलग-अलग टेबलों पर बड़े स्तर पर जुआ खेला जा रहा था।कार्रवाई में थानाध्यक्ष पी.डी. भट्ट के साथ वरिष्ठ उपनिरीक्षक प्रवेश रावत, चौकी प्रभारी आईटी पार्क उपनिरीक्षक दीपक द्विवेदी, उपनिरीक्षक महावीर सिंह, एसओजी प्रभारी उपनिरीक्षक संदीप लोहान, हेड कांस्टेबल किरण कुमार, कांस्टेबल ललित, विशाल तथा कांस्टेबल चालक अजब ने उल्लेखनीय भूमिका निभाई। पुलिस टीम की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से लंबे समय से संचालित हो रहे इस अवैध कारोबार का पर्दाफाश हो सका।पुलिस अधिकारियों के अनुसार गिरफ्तार सभी आरोपियों के विरुद्ध थाना राजपुर में जुआ अधिनियम की धारा 3/4/5 के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। दून पुलिस की इस कार्रवाई को जिले में अपराध और अवैध गतिविधियों के विरुद्ध बड़ी सफलता माना जा रहा है। एसएसपी देहरादून ने कार्रवाई में शामिल पूरी टीम के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना करते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार प्रभावी कार्रवाई जारी रखने के निर्देश दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *