Uncategorized

समाज कल्याण मंत्री के जन्म दिवस पर प्रसिद्ध शायर ने दी बधाई,कहा लोगों के कल्याण और उन्नति के लिए भाजपा सरकार कृत-संकल्प,खजान दास

रुड़की।उत्तराखंड सरकार में समाज कल्याण व भाषा मंत्री खजान दास ने कहा है कि उत्तराखंड सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संकल्प “सबका साथ,सबका विकास” के अनुरूप हर वर्ग,जाति,धर्म व सम्प्रदाय के लोगों के कल्याण और उन्नति के लिए कृतसंकल्प है।देहरादून स्थित आवास पर अपने शुभचिंतकों,विधायकों,पदाधिकारियों,मित्रों व अनेक दलों के प्रतिनिधियों के समक्ष सादगी के मनाए गए अपने जन्मदिन के अवसर पर कहा कि सत्ता तो आनी जानी चीज है,परंतु आपस का सद्भाव,विश्वास और सामूहिक भाईचारा समाज व राष्ट्र के लिए कल्याणकारी होता।उत्तराखंड उर्दू अकादमी के पूर्व उपाध्यक्ष व अंतरराष्ट्रीय शायर अफजल मंगलौरी ने कैबिनेट मंत्री खजान दास को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि खजान दास अपने उत्तम स्वभाव,कुशल कार्यशैली और अपनी सादगी के कारण अपनी पार्टी ही नहीं,बल्कि अन्य दलों के लोगों में भी अलग पहचान रखते हैं।अफजल मंगलौरी ने समाज कल्याण मंत्री से कांवड़ मेला व कलियर उर्स से पूर्व धनौरी से रुड़की तक चारों गंगनहर पटरी की सड़कों की मरम्मत व प्रकाश व्यवस्था की भी मांग की,जिसपर कैबिनेट मंत्री ने उच्च अधिकारियों को निर्देशित करने का आश्वासन दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *