Uncategorized

5 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार l

5 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार l लक्सर पुलिस ने एसएसपी हरिद्वार के आदेश पर उत्तराखंड को नशा मुक्त करने के लिए एसएसपी हरिद्वार के आदेश का पालन करते हुए पुलिस टीम का गठन किया गया जिसमें उपनिरीक्षक नरेंद्र तोमर कनिष्ठ अजीत तोमर आदि की टीम बनाई गई पुलिस टीम द्वारा चेकिंग अभियान चलाया चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर महतोली तिराहे सुल्तानपुर की ओर एक व्यक्ति की अवैध कच्ची शराब ले जाने की सूचना मिली जिस पर पुलिस ने घेराबंदी कर उस व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया पूछताछ करने पर उस व्यक्ति ने अपना नाम प्रदीप कुमार पुत्र वेदपाल निवासी टांडा महतोली सुल्तानपुर कोतवाली लक्सर जिला हरिद्वार बताया जिसके कब्जे से 5 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद हुई l कोतवाल अमरजीत सिंह ने बताया कि प्रदीप को 5 लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया है जिसको आबकारी अधिनियम की धाराओं में दाखिल कर नीमा अनुसार माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *