सुल्तानपुर आदमपुर में बाबा सैयद सुल्तान शाह का उर्स, अकीदतमंदों की उमड़ी भीड़

लक्सर क्षेत्र के सुल्तानपुर आदमपुर में बाबा सैयद सुल्तान शाह का सालाना उर्स बड़ी अकीदत और श्रद्धा के साथ मनाया गया। उर्स में दूर-दराज क्षेत्रों से पहुंचे सैकड़ों अकीदतमंदों ने दरगाह पर चादरपोशी कर देश में अमन, भाईचारे और खुशहाली की दुआ मांगी। पूरे क्षेत्र में धार्मिक एवं आध्यात्मिक माहौल बना रहा।उर्स के अवसर पर वरिष्ठ समाजसेवी आजम भारती के नेतृत्व में जीकेटी ट्रस्ट द्वारा विशाल लंगर का आयोजन किया गया। ट्रस्ट के मुख्य प्रबंधक इकराम साबरी एवं गद्दीनशीन शमशेर अली की देखरेख में श्रद्धालुओं के लिए खाने-पीने और अन्य व्यवस्थाओं को सुचारु रूप से संचालित किया गया। देर रात तक जायरीनों के आने-जाने का सिलसिला जारी रहा।कार्यक्रम में ज्वालापुर से पहुंचे सूफी संतों एवं कव्वालों ने सूफियाना कलाम पेश कर माहौल को पूरी तरह रूहानी बना दिया। सूफी जी द्वारा की गई रूहानी शिफाओं और दुआओं में बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया। अकीदतमंदों का मानना है कि बाबा सैयद सुल्तान शाह की दरगाह पर सच्चे दिल से मांगी गई मुरादें पूरी होती हैं।इस दौरान क्षेत्र के गणमान्य लोगों सहित बड़ी संख्या में युवा, बुजुर्ग और महिलाएं मौजूद रहीं। उर्स मेले में सुरक्षा एवं व्यवस्था बनाए रखने के लिए स्थानीय प्रशासन भी पूरी तरह मुस्तैद नजर आया उर्स मे खिदमतगुजार सज्जादा गद्दी नशीन शमशेर अली एडवोकेट आजम भारती जीकेटी अध्यक्ष इकराम साबरी तालिब सद्दाम जावेद अमजद,जुली आयूब फैजान अली एडवोकेट वाजिद पटवारी जैद आलम आदि स्थानियों का बेहतर सहयोग रहा




