Uncategorized

लंढौरा में बिजली चोरों पर विद्युत विभाग की बड़ी कार्रवाई, 40 लोगों पर शिकंजा

लंढौरा में बिजली चोरों पर विद्युत विभाग की बड़ी कार्रवाई, 40 लोगों पर शिकंजा

लंढौरा। मंगलवार 26 मई 2026 को विद्युत विभाग द्वारा लंढौरा क्षेत्र में बिजली चोरी के खिलाफ विशेष अभियान चलाया गया। सुबह-सुबह शुरू हुई इस छापेमारी कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया और बिजली चोरों में अफरा-तफरी का माहौल देखने को मिला।
विद्युत विभाग के उपखंड अधिकारी लंढौरा श्री गुलशन बुलानी के नेतृत्व में उपखंड अधिकारी झबरेडा के साथ संयुक्त टीम गठित कर अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान करीब 40 लोगों के खिलाफ बिजली चोरी के मामलों में कार्रवाई की गई। विभाग द्वारा सभी आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कराने की तैयारी की जा रही है।

उपखंड अधिकारी श्री गुलशन बुलानी ने बताया कि बिजली चोरी करने वालों के खिलाफ भविष्य में भी इसी प्रकार अचानक अभियान चलाकर सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील करते हुए कहा कि बिजली चोरी न करें और अपने अनुबंधित भार के अनुसार ही बिजली का उपयोग करें। साथ ही सभी विद्युत उपकरण एक साथ न चलाने की सलाह देते हुए कहा कि इससे क्षेत्र में उपभोक्ताओं को निर्बाध विद्युत आपूर्ति बनाए रखने में मदद मिलेगी।
इस संयुक्त अभियान में उपखंड अधिकारी लंढौरा, उपखंड अधिकारी झबरेडा, अवर अभियंता श्री नसीम अहमद सहित बड़ी संख्या में क्षेत्र के लाइनमैन मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *