Uncategorized

फर्जी दस्तावेज तैयार कर भू-स्वामी की जमीन बेचने का प्रयास,तीन आरोपी पुलिस की गिरफ्त में

रुड़की।थाना सदर बाजार पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि क्षेत्रार्न्तगत कुछ व्यक्ति किसी भू-स्वामी की जमीन को फर्जी ढंग से बेचने का प्रयास कर रहे हैं।उक्त सूचना पर पुलिस टीम द्वारा भू-स्वामी से संपर्क कर प्रकरण के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई,तब भू-स्वामी द्वारा बताया गया कि वह अपनी जमीन को नहीं बेच रहा है और कुछ व्यक्तियों द्वारा उसके फर्जी/कूटरचित दस्तावेज बनाकर उसकी जमीन को बेचने का प्रयास किया जा रहा है।पुलिस टीम द्वारा एक सूचना पर तीन व्यक्तियों,गजेंद्र चौधरी उर्फ भोला, किशनवीर व ओमवीर को हिरासत में लिया गया और पूछताछ की गई,तो उन्होंने बताया कि उनके द्वारा एक भू-स्वामी के फर्जी व कूटरचित दस्तावेज (आधार कार्ड,पैन कार्ड) बनाकर उसकी भूमि बेचने का प्रयास किया जा रहा था।तीनों अभियुक्तों के कब्जे से भू-स्वामी के दो फर्जी आधार कार्ड,एक फर्जी पैन कार्ड,एक फर्जी पैन कार्ड की छाया प्रति व खतौनी (अप्रमाणित प्रति) बरामद की गई।थाना सदर बाजार पुलिस टीम ने प्राप्त कूटरचित दस्तोवज,साक्ष्यों के आधार पर तीनों अभियुक्तों के विरूद्ध वादी की तहरीर पर धारा 319(2),318(4), 338,336(3),340(2),335,61 (2), 3(5) बीएनएस में मुकद्दमा दर्ज कर तीनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उन्हें न्यायालय में पेश किया गया।गिरफ्तार अभियुक्तों में गजेंद्र चौधरी उर्फ भोला पुत्र चंद्रभान सिंह निवासी ग्राम बिरोना थाना फरह जनपद मथुरा,किशनवीर पुत्र भूपेंद्र सिंह निवासी मुढहेरा थाना मलपुरा आगरा व ओमवीर पुत्र जगन सिंह निवासी गडमुख्खा थाना कागारौल आगरा शामिल रहे।पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक विजय विक्रम सिंह थाना सदर बाजार,एसआई मोहित मलिक,एसआई सचिन,हे०कां०भूपेंद्र व कां०शिवम पांडे शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *