lअंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर विशेष कार्यक्रम lभारतीय जनता मजदूर संघ के कार्यकर्ताओं ने अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर सिडकुल में मजदूरों का सम्मान किया । इस अवसर पर जिला अध्यक्ष पॉपिन कुमार मौर्य ने कहा कि सिडकुल में मजदूरों के लिए स्वच्छ पीने के पानी की व्यवस्थाबैठने के लिए छाया (शेड) की सुविधा कराई जाएगी। वहीं शौचालय की उचित व्यवस्था के लिए संबंधित अधिकारियों से वार्ता की जाएगी। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता मजदूर संघ सिडकुल क्षेत्र में मजदूर यूनियन के पंजीकरण करायेगा। जिससे मजदूरों को लड़ाई मजबूती से लड़ी जा सकेगी।उन्होंने कहा कि मजदूरों के अधिकारों और उनके सम्मान को सुनिश्चित करने की दिशा में कई महत्वपूर्ण कदम उठाए जाएंगे। इस अवसर प्रदेश सचिव शेखर, प्रवीण कुमार , जिला उपाध्यक्ष मेघराज डाबर, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष मंजू देवी, तहसील अध्यक्ष हरिद्वार एडवोकेट रविंदर कुमार, यूनिट अध्यक्ष अमित कुमार कश्यप, विधान सभा अध्यक्ष कलियर रवि कुमार मौर्य, ब्लॉक अध्यक्ष बहादराबाद अध्यक्ष सुनील कुमार राम, जिला मंत्री टिंकू,जिला मंत्री जगवीर सिंह, जिला उपाध्यक्ष महिला मोर्चा जानवी , जिला महामंत्री नीलम , बुग्गावाला प्रभारी रजनी चौहान , प्रधान देशराज सिंह आदि सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहे।




