*नाबालिग़ एवं महिला सुरक्षा हेतु SSP नवनीत सिंह व उनकी टीम प्रतिबद्ध**नाबालिग किशोरी मामले में हरिद्वार पुलिस का त्वरित एक्शन, चंद घंटों में आरोपी गिरफ्तार**नाबालिग से अश्लील हरकत व छेड़खानी करने का लगा था आरोप, पोक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज**थाना/कोतवाली स्तर पर SSP हरिद्वार का सख़्त आदेश, महिला एवं बाल अपराधों में बरती जाए ज़्यादा संवेदनशीलता*श्यामपुर क्षेत्र के कांगड़ी निवासी एक व्यक्ति द्वारा थाना श्यामपुर में तहरीर देकर अवगत कराया गया कि शिव कुमार बाबा नामक व्यक्ति द्वारा उसकी 6 वर्षीय नाबालिग बालिका के साथ अशोभनीय हरकत की गई। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना श्यामपुर में मु0अ0सं0 50/26 पॉक्सो एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के महिला एवं बच्चों से संबंधित अपराधों पर त्वरित कार्रवाई के निर्देशों के अनुपालन में थानाध्यक्ष श्यामपुर द्वारा तत्काल पुलिस टीम गठित की गई।गठित टीम द्वारा सक्रिय मुखबिर तंत्र की सहायता से दिनांक 23/04/2026 को नामजद आरोपी शिव कुमार बाबा पुत्र बलबीर निवासी कांगड़ी को तिरछा पुल क्षेत्र से हिरासत में लिया गया।आरोपी को आवश्यक वैधानिक कार्यवाही के उपरांत माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।SSP हरिद्वार नवनीत सिंह का संदेश साफ़ है कि महिला एवं बच्चों से संबंधित अपराधों के प्रति हरिद्वार पुलिस पूर्णतः संवेदनशील है। ऐसे मामलों में त्वरित एवं कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है।*नाम पता आरोपित*शिव कुमार बाबा पुत्र बलबीर निवासी कांगड़ी, थाना श्यामपुर, जनपद हरिद्वार*पुलिस टीम*1. उपनिरीक्षक संतोष सेमवाल2. उपनिरीक्षक रचना पठानिया3. हे0 कांस्टेबल कुलदीप सिंह




