Uncategorized

आयुष मंत्रालय समर्थित प्रबंधन शिविर का आयोजन l जीवनशैली जनित रोगों के समग्र एवं प्राकृतिक उपचार

आयुष मंत्रालय समर्थित प्रबंधन शिविर का आयोजन l जीवनशैली जनित रोगों के समग्र एवं प्राकृतिक उपचार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पतंजलि योगग्राम,

हरिद्वार में मोटापा प्रबंधन हेतु एक सप्ताह का योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा कार्यक्रम प्रारंभ किया गया। यह कार्यक्रम केंद्रीय योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा अनुसंधान परिषद, नई दिल्ली द्वारा प्रायोजित है, जो आयुष मंत्रालय, भारत सरकार के अधीन कार्यरत है।उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि स्वामी आर्यदेवजी रहे। उन्होंने अपने संबोधन में बढ़ते मोटापे एवं जीवनशैली से उत्पन्न रोगों पर चिंता व्यक्त करते हुए योग, प्राकृतिक आहार तथा संयमित दिनचर्या को स्वस्थ जीवन का मूल आधार बताया।चिकित्सकीय पर्यवेक्षण में संचालित इस कार्यक्रम में चिकित्सीय योगाभ्यास, प्राकृतिक चिकित्सा उपचार, संतुलित आहार व्यवस्था, शोधन प्रक्रियाएँ तथा जीवनशैली संबंधी मार्गदर्शन सम्मिलित हैं। इस शिविर में कुल 32 प्रतिभागियों ने सहभागिता की है। कार्यक्रम का उद्देश्य सुरक्षित एवं क्रमिक रूप से भार नियंत्रण के साथ-साथ चयापचय स्वास्थ्य, शारीरिक स्फूर्ति तथा मानसिक संतुलन में सुधार लाना है।इस पहल को शैक्षणिक सहयोग भी प्राप्त हो रहा है। पतंजलि विश्वविद्यालय, हरिद्वार के प्राकृतिक चिकित्सा एवं योग विज्ञान संकाय के 47 छात्र शिविर में उपचार सहयोग, अवलोकन तथा अभिलेखीकरण कार्य में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। आयोजकों के अनुसार यह एक सप्ताह का कार्यक्रम 27 फरवरी 2026 को सम्पन्न होगा। कार्यक्रम से प्रतिभागियों के भार प्रबंधन एवं जीवनचर्या में सकारात्मक एवं स्थायी परिवर्तन की अपेक्षा की जा रही है।कार्यक्रम में डायरेक्टर, फैकल्टी ऑफ़ नेचुरोपैथी एंड यौगिक साइंसेज डॉ. अनिल वर्मा, डीन-FNYS डॉ. तोरण सिंह, एसोसिएट प्रोफेसर तथा विभागाध्यक्ष-FNYS डॉ. कनक सोनी, अन्य फैकल्टी में डॉ. सुमनलता, डॉ. ललित कुमार, डॉ. स्वाति, डॉ. तनुजी, डॉ. आयुषी कामदार, डॉ. लक्ष्मी नायक, डॉ. निधि पाठक तथा नॉन-टीचिंग स्टाफ में अनिल सिंह राजपूत, सौरभ सिंह, अभिषेक, राहुल आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *