Uncategorized

यूजीसी के विरोध मे सर्व समाज ने निकली रैली, तहशीलदार को दिया ज्ञापन

यूजीसी के विरोध मे सर्व समाज ने निकली रैली, तहशीलदार को दिया ज्ञापनयूजीसी का सर्व समाज द्वारा विरोध किया जा रहा है, सुप्रीम कोर्ट की रोक के बाद भी जनता मे भाजपा के खिलाफ विरोध के स्वर तेज होने लगे हैं lआज बहादराबाद मे सवर्ण समाज के बैनर तले एक विशाल विरोध रैली निकल कर सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की गई और कहा कि अगर यह कानून वापस नहीं लिया गया तो इसका नतीजा अगामी लोक सभा व विधान सभा चुनाव मे भाजपा को उठाना पड़ेगा lआज सर्व समाज के बड़ी संख्या मे लोग पृथ्वीराज चौहान तिराहे पर एकत्र हुए और सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए रैली निकली जो पीठ बाजार, चौक बाजार, विधायक आदेश चौहान के निवास के सामने से कालीमंदिर तिराहे, राजमार्ग पर पुलिस चौकी के सामने से होकर मेन रोड से होते हुए वापस पृथ्वीराज चौहान तिराहे पर समाप्त हुई जहाँ आयोजको ने एक विरोध सभा की जिसमे सरकार को होश मे आने और काले कानून को वापस लेने तक आंदोलन की घोषणा की lसर्व समाज मे सभी वर्गों के प्रतिनिधि और समर्थक मौजूद रहे, चौहान सभा ने तहसीलदार सचिन कुमार को प्रधान मंत्री के नाम अपनी मांगो का एक ज्ञापन सौपा और यूजीसी कानून को वापस लिए जाने की मांग की, आंदोलन कारियो ने कहा कि यूजीसी का विरोध धर्म, संविधान और सामाजिक न्याय की रक्षा के लिए है और सर्व समाज अपने अधिकारों की सुरक्षा के लिए किसी भी सीमा तक जा सकता है, चौहान समाज के नेताओं ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने सर्व समाज की आवाज को सुना और उस पर रोक लगा कर धन्यवाद का कार्य किया है सर्व समाज सुप्रीम कोर्ट के फैसले का हार्दिक स्वागत करता है लेकिन इस संवेदनशील मुद्दे पर भाजपा सरकार की चुप्पी दर्शाती है कि उन्हें सवर्ण समाज से कोई लेना देना नहीं है भाजपा सवर्णो को अपना बंधुआ वोटर मानता है जो उसकी सबसे बड़ी भूल साबित होगी lसभा और रैली मे प्रधान मंत्री के खिलाफ नारेबाजी से लगा कि जनता अब भाजपा के झूठे वायदो पर उन्हें वोट नहीं करेंगी lरैली में क्षत्रिय महासभा के अध्यक्ष राजेंद्र चौहान, महासचिव उत्तम सिंह चौहान, नीरज चौहान प्रधान, विकास चौहान, हितेश चौहान, शिवम् चौहान, दीपांशु चौहान, अमन चौहान, प्रमोद खाद, प्रमोद शर्मा, उप प्रमुख उधम सिंह चौहान, अनुज चौहान, विनय चौहान, अखिल चौहान, सचिन चौहान, अतुल चौहान, सोनिक चौहान, चमन चौहान, अर्चित चौहान, चरण चौहान, दाता राम चौहान, अंशुल चौहान, बसंत चौहान, अमित चौहान, मुकुल चौहान, सौरव चौहान, वीर प्रताप चौहान, सौभित चौहान आदि मौजूद रहे l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *