अश्विनी चौहान चुने गए निर्विरोध जिलाध्यक्ष उत्तराखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ शाखा हरिद्वार के त्रिवार्षिक अधिवेशन निर्वाचन मेंअश्वनी चौहान — जिला अध्यक्ष हेमेन्द्र चौहान — जिला महामंत्रीअरविंद शर्मा — जिला कोषाध्यक्षपदों पर निर्विरोध निर्वाचित उत्तरांचल राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ, हरिद्वार शाखा का त्रिवार्षिक अधिवेशन एवं निर्वाचन भव्य व ऐतिहासिक रूप से सम्पन्नहुआ lउत्तरांचल राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ (उत्तराखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ) की जनपद हरिद्वार शाखा का त्रिवार्षिक अधिवेशन एवं निर्वाचन आज गंगा फार्म हाउस, बहादराबाद में सौहार्दपूर्ण, लोकतांत्रिक एवं गरिमामयी वातावरण में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। अधिवेशन में जनपद के समस्त विकासखंडों से बड़ी संख्या में शिक्षक प्रतिनिधियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला त्रिस्तरीय समिति के अध्यक्ष मुकेश चौहान ने की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक, रानीपुर हरिद्वार रहे। जिनके द्वारा नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष जिला महामंत्री जिला कोषाध्यक्ष एवं समस्त कार्यकारिणी को शपथ दिलाई गई। निर्वाचन की निष्पक्ष एवं पारदर्शी प्रक्रिया का दायित्व निर्वाचन अधिकारी विनोद कुमार (खंड शिक्षा अधिकारी, लक्सर) ने कुशलतापूर्वक निभाया। इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी हरिद्वार के द्वारा नवीन कार्यकारिणी को आश्वासन दिया द्वारा संगठन को यह आश्वासन एवं आशीर्वाद प्रदान किया गया कि वे संगठन के साथ मिलकर समन्वय स्थापित करते हुए कार्य करेंगे तथा शिक्षकों की समस्याओं के समाधान हेतु हर संभव प्रयास करेंगे निर्वाचन पर्यवेक्षक के रूप में जितेन्द्र वाल्दिया (जिलाध्यक्ष, पिथौरागढ़) एवं श्री दीपक सजवान (पौड़ी) उपस्थित रहे।विशिष्ट अतिथि के रूप में विक्रम झिंक्वान (जिलाध्यक्ष, रुद्रप्रयाग) तथा अन्य वरिष्ठ पदाधिकारियों में मनोज तिवारी (नैनीताल) एवं मनोज जुगरान (पौड़ी गढ़वाल) की गरिमामयी उपस्थिति रही।अधिवेशन में संगठन के पूर्व जिला अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह गुसाईं, अशोक चौहान, रविन्द्र चौहान (पूर्व अध्यक्ष, बहादराबाद), आशीष चौधरी, सुनील दत्त शर्मा, पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अखिल भारतीय प्राइमरी टीचर्स फेडरेशन अशोक चौहान, जितेन्द्र चौधरी (जिला मंत्री),पंकज लोचन (जिला कोषाध्यक्ष) तथा अनिल चमोली (ब्लॉक अध्यक्ष, भगवानपुर) की विशेष उपस्थिति रही।विकासखंड स्तर से केहर सिंह (खानपुर), मनमोहन शर्मा (रुड़की), अरविंद शर्मा (नारसन), प्रवीण कुमार (लक्सर), अश्वनी चौहान (बहादराबाद), राकेश पंवार, योगेश कुमार, पंकज विश्नोई, सचिन, मासूम अली, इम्तियाज अली सहित बड़ी संख्या में शिक्षक प्रतिनिधि उपस्थित रहे।महिला शिक्षक प्रतिनिधियों में श्रीमती कामिनी शर्मा, श्रीमती कुंतला गुप्ता, श्रीमती शशि श्रीवास्तव सहित अनेक शिक्षिकाओं की सक्रिय सहभागिता उल्लेखनीय रही।त्रिवार्षिक निर्वाचन के अंतर्गत कुल 21 पदों पर निर्वाचन सम्पन्न हुआ, जिसमें पूरी जिला कार्यकारिणी का चयन सर्वसम्मति से निर्विरोध किया गया।निर्वाचन परिणामस्वरूप अश्वनी चौहान — जिला अध्यक्ष, हेमेन्द्र चौहान — जिला महामंत्री,अरविंद शर्मा — जिला कोषाध्यक्षपदों पर निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए।कार्यक्रम का कुशल, अनुशासित एवं प्रभावी संचालन वीर सिंह पंवार द्वारा किया गया। अधिवेशन के दौरान शिक्षक हितों, संगठन की मजबूती, शैक्षिक गुणवत्ता में सुधार, निपुण भारत अभियान, सेवा संबंधी समस्याओं तथा आगामी रणनीतियों पर विस्तृत विचार-विमर्श हुआ।अंत में नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने सभी शिक्षकों, प्रतिनिधियों एवं अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए संगठन को शिक्षक सम्मान, अधिकारों की रक्षा एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए और अधिक सशक्त रूप से आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।अधिवेशन का समापन एकता, अनुशासन एवं सामूहिक शक्ति के संदेश के साथ हुआ।




