Uncategorized

मुजफ्फरनगर में AIMIM ने फैलाया अमन का संदेश: फूल और कलम बांटकर दिया प्यार का पैगाम

मुजफ्फरनगर में AIMIM ने फैलाया अमन का संदेश: फूल और कलम बांटकर दिया प्यार का पैगाम

मुजफ्फरनगर
देश में बढ़ती नफरत और तनाव के बीच ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) ने एक अनोखी और सकारात्मक पहल की है। पार्टी के कार्यकर्ताओं ने आज यहां आम लोगों के बीच फूल और कलम बांटकर अमन, भाईचारा और मोहब्बत का संदेश दिया। यह कार्यक्रम AIMIM प्रदेश अध्यक्ष जनाब शौकत अली साहब के निर्देश पर आयोजित किया गया, जिसमें जिलाध्यक्ष, महानगर अध्यक्ष मास्टर खालिद, प्रदेश सचिव हाजी दीन मोहम्मद अब्बासी, सदर विधानसभा अध्यक्ष मास्टर इख्वान सहित कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए। पूर्व जिलाध्यक्ष शाहरुल त्यागी, मीरापुर पूर्व प्रत्याशी अरशद राणा, कुंवर उस्मान अली एडवोकेट और हाफिज जफरयाब राणा ने भी इस मुहिम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यकर्ता मीनाक्षी चौक से जुलूस निकालकर शहर के विभिन्न हिस्सों में पहुंचे और लोगों को फूल देकर गले लगाया तथा कलम भेंट की। जिलाध्यक्ष ने कहा: “देश में कुछ लोग नफरत फैला रहे हैं, जिससे माहौल खराब हो रहा है। हम तलवार नहीं, बल्कि कलम और फूल बांटेंगे। मुल्क को नुकसान पहुंचाने वाला कोई काम नहीं करेंगे।” महानगर अध्यक्ष मास्टर खालिद ने जोर देकर कहा: “AIMIM प्यार का पैगाम देती है। हम किसी भी हाल में माहौल खराब नहीं होने देंगे। लोग मिलकर शिक्षा, रोजगार और देश की तरक्की की बात करें।” प्रदेश सचिव हाजी दीन मोहम्मद अब्बासी ने फूल बांटते हुए बताया: “देश तलवार या बंदूक से नहीं, कलम से आगे बढ़ सकता है।” सभी नेताओं ने एक स्वर में कहा कि यह मुल्क मोहब्बत और प्यार से चलेगा, नफरत के लिए यहां कोई जगह नहीं। यह पहल ऐसे समय में आई है जब समाज में भाईचारे की जरूरत पहले से कहीं ज्यादा है। AIMIM के कार्यकर्ताओं का यह प्रयास संविधान की रक्षा और मजलूमों की आवाज़ उठाने वाले बैरिस्टर असदुद्दीन ओवैसी के विजन को दर्शाता है। अमन का यह पैगाम न केवल मुजफ्फरनगर बल्कि पूरे देश के लिए मिसाल बनेगा। उम्मीद है कि ऐसी पहलें बढ़ेंगी और नफरत की जगह प्यार कायम होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *