राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कर्मचारी संगठन जिला हरिद्वार की कार्यकारिणी की निर्वाचन प्रक्रिया रोड धर्मशाला ऋषिकुल हरिद्वार में संपन्न कराई गई। जिसमें लगभग सभी ब्लॉकों ने एकत्रित होकर अपने मतदान का प्रयोग किया। कार्यकारिणी में अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद पर मतदान सफलतापूर्वक किया गया । जिला कार्यकारिणी के तीन पदों पर मादाताओं ने अपने मत का उपयोग करके अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व कार्यकारिणी सदस्य का चयन किया गया। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष के पद पर डॉक्टर सागर प्रताप व उपाध्यक्ष के पद पर श्री गौरव जी व कार्यकारिणी सदस्य के पद पर श्री उपेन्द्र,श्री दीपक,श्री रोहित का चयन हुआ । बाकी कार्यकारिणी के अन्य सदस्य निर्विरोध अपने पद पर विजय हुए जिसमें संगठन संरक्षक पद पर श्री आनंद बर्थवाल,महिला उपाध्यक्ष पद पर श्रीमती संगीता चौहान,महासचिव पद पर श्री अनिल चमोली,सचिव पद पर श्रीमती प्रियंका पंत , कोषाध्यक्ष पद पर श्री महिपाल भंडारी, ऑडिटर पद पर श्री मुकेश त्यागी, संगठन मंत्री पुरुष पद पर श्री रवि , संगठन मत्री महिला पद पद तृषा, प्रवक्ता के पद पर श्री सौरभ चौहान,ओर मीडिया प्रभारी के पद पर श्री प्रदीप नौटियाल। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मजदूर संघ के महासचिव श्री सुमित सिंघल जी राज्य कार्यकारिणी के उपाध्यक्ष श्री रविंद्र व सचिव श्री अखिलेश जोशी जी,जिला पूर्व अध्यक्ष आशुतोष भट्ट, जिला पूर्व अध्यक्ष डॉ मनवीर सिंह ,जिला पूर्व अध्यक्ष डॉ रामेंद्र कालरा,पूर्व सचिव वर्णित,आशीष काला,श्रीमती ऋतु रावत,आशीष जी,डॉ संदीप चौहान, डॉ विनय सिंह ,सुमित सक्सेना, वीरेन्द्र दत्त चमोली उपस्थित रहे।




