Uncategorized

बिहार से लापता 13 वर्षीय बालिका को एएचटीयू हरिद्वार द्वारा सकुशल बरामद कर उसके परिजनों के सपुर्द किया गया l

बिहार से लापता 13 वर्षीय बालिका को एएचटीयू हरिद्वार द्वारा सकुशल बरामद कर उसके परिजनों के सपुर्द किया गया l
गुजरे कल का दिन ग्राम धुरिया जिला औरंगाबाद बिहार के रहने वाले परिवार अंजुदेवी व उसके बीमार पति सीताराम भूमिया के जीवन में उनकी खोई खुशियों को वापिस लेकर आया जब 30 अक्टूबर से लापता उनकी बालिका( 13वर्ष ) को एएचटी यू
टीम हरिद्वार द्वारा रेलवे स्टेशन रुड़की से सकुशल बरामद कर उनके सपुर्द किया गया।
बालिका के परिजनों द्वारा बताया गया कि बालिका गांव के ही विद्यालय में आठवीं कक्षा की छात्रा है जो कि दिनांक 30/10/2025 की सुबह घर से गांव के बाजार गई थी जो फिर वापिस नहीं आई उनके द्वारा गांव वालों के साथ मिलकर बालिका को हर संभव स्थान बस स्टेशन रेलवे स्टेशन पर तलाशा किया गया किन्तु कही से भी कोई सूचना नहीं मिली स्थानीय पुलिस को भी जानकारी दी गई किंतु वहां से भी निराशा ही हाथ लगी जैसे जैसे दिन बीत रहे थे उनकी चिंता और बढ़ते जा रही थीl
हरिद्वार पुलिस के प्रयासों से बालिका के मिलने पर अत्यधिक प्रयास कर उनके गांव में संपर्क किया गया और उनके परिजनों को बुलाया गया l
परिजनों के आने पर उन्हें बाल कल्याण समिति हरिद्वार के समक्ष प्रस्तुत किया गया जहां आवश्यक काउंसलिंग, विधिक कार्यवाही उपरांत बालिका को खुला आश्रय गृह ज्वालापुर से मुक्त करवा कर उनके परिजनों के सपुर्द किया गया।
परिजनों द्वारा एएचटीयू हरिद्वार द्वारा की गई कार्यवाही एवं अत्यंत मानवीय सहयोगपूर्ण व्यवहार के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार का हार्दिक आभार व्यक्त करते हुए खुशी खुशी अपने बिहार के लिए प्रस्थान कियाl

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *