सोशल मीडिया पर तमंचे के साथ वीडियो डालना युवक पड़ा भारी।
हरिद्वार पुलिस ने सोशल मीडिया पर अवैध हथियार लहराते वीडियो वायरल करने वाले युवक को दबोच लिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर संदिग्ध और असामाजिक तत्वों की निगरानी के दौरान यह कार्रवाई की गई।
मामला कोतवाली रुड़की क्षेत्र का है, जहां ग्राम जलालपुर निवासी मोहम्मद माजिद का तमंचे के साथ वीडियो वायरल हुआ था। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने तुरंत संज्ञान लिया और दबिश देकर आरोपी को नंदा कॉलोनी अंडरपास से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से एक तमंचा और एक जिंदा कारतूस भी बरामद हुआ।
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान मोहम्मद माजिद उर्फ सुच्चा पुत्र मोहम्मद साबिर निवासी ग्राम जलालपुर, उम्र 19 वर्ष, के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ कोतवाली रुड़की में मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।




