हरिद्वार, लण्ढौरा। हरेला पर्व के पावन अवसर पर लण्ढौरा चौकी व न्यू प्रेस क्लब लण्ढौरा में पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर चौकी प्रभारी नवीन चौहान के नेतृत्व में पुलिस टीम व न्यू प्रेस क्लब लण्ढौरा ने हर्षोल्लास के साथ वृक्षारोपण कर हरियाली बढ़ाने का संकल्प लिया। चौकी प्रभारी नवीन चौहान ने कहा कि हरेला केवल पर्व नहीं बल्कि प्रकृति से जुड़ने और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने का अवसर है। अध्यक्ष नसीम रहमान ने आह्वान किया कि हर व्यक्ति को कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए और उसकी देखभाल करनी चाहिए ताकि आने वाली पीढ़ियों को शुद्ध हवा और हरियाली मिल सके। इस दौरान चौकी स्टाफ व न्यू प्रेस क्लब लण्ढौरा ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया और पौधों की रक्षा का संकल्प लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य न सिर्फ हरेला पर्व को मनाना था बल्कि पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक सकारात्मक पहल करना भी था। हरियाली बढ़ेगी तो जीवन स्वस्थ और खुशहाल रहेगा इस दौरान चौकी प्रभारी नवीन चौहान व संरक्षक अतुल हरित, अध्यक्ष नसीम रहमान, उपाध्यक्ष नवनीत सिंह, कोषाध्यक्ष मेहरबान मलिक, महासचिव सददाम अली, सचिव सददाम इदरीशी व सदस्य सलमान राणा आदि मौजूद रहें ।


