Uncategorized

उत्तराखण्ड संस्कृत विश्वविद्यालय हरिद्वार में “ऑपरेशन सिंदूरः भारतीय शौर्य” विषय पर जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ


उत्तराखण्ड संस्कृत विश्वविद्यालय हरिद्वार में “ऑपरेशन सिंदूरः भारतीय शौर्य” विषय पर जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मीनाक्षी सिंह रावत,कार्यक्रम संयोजक द्वारा विश्वविद्यालय परिवार का स्वागत कर ऑपरेशन सिंदूर की उपयोगिता एवं भारतीय वीरों के शौर्य पर प्रकाश डाला गया। कार्यक्रमाध्यक्ष
माननीय कुलपति प्रो. दिनेशचंद्र शास्त्री के नेतृत्व में विश्वविद्यालय परिसर में एक भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया, जिसमें छात्रों, शिक्षकों व कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। तिरंगे के सम्मान में गूंजते “भारत माता की जय” के नारों से परिसर गूंज उठा। इस अवसर पर विश्वविद्यालय परिवार ने एकजुट होकर भारतीय सेनाओं की वीरता, कर्तव्यनिष्ठा और बलिदान को नमन किया |

मान्य कुलपति महोदय द्वारा अपने उद्बोधन में कहा कि विश्वविद्यालय यह संकल्प लेता है कि राष्ट्र प्रथम की भावना के साथ हम सभी राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाते रहेंगे और देश की प्रगति में सतत योगदान करते रहेंगे।

इस कार्यक्रम में कुलसचिव गिरीश कुमार अवस्थी,उपकुलसचिव दिनेश राणा, सहायक कुलसचिव संदीप भट्ट एवं सुनील कुमार तथा डॉ अरविंद नारायण मिश्र,प्रो• मोहनचंद्र बलोदी,डॉ बिंदुमति द्विवेदी ,सुश्री मनमीत कौर, डॉ कंचन तिवारी,शिक्षकेतर कर्मचारी,अधिकारी,शोधार्थी छात्राध्यापक-छात्राध्यापिकाएं तथा अन्य विभागों के छात्र मौजूद रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *