Uncategorized

एस सी आयोग के अध्यक्ष मुकेश कुमार ने कहा की वंदना कटारिया हॉकी स्टेडियम रोशनाबाद का नाम पहले की तरह यथावत रहेगा।

एस सी आयोग के अध्यक्ष मुकेश कुमार ने कहा की वंदना कटारिया हॉकी स्टेडियम रोशनाबाद का नाम पहले की तरह यथावत रहेगा। केवल स्टेडियम के परिसर का नाम योगस्थली रखा जाएगा। कुछ लोग इस पर बेफजूल की राजनीति कर लोगों को भ्रमित करने का काम कर रहे हैं। रविवार को एससी आयोग के अध्यक्ष मुकेश कुमार राज्य अतिथि गृह (डामकोठी) में श्री गुरु रविदास विश्व महापीठ के प्रदेश अध्यक्ष प्रो. धर्मेंद्र कुमार के साथ पत्रकार वार्ता में यह बात कही है।
उन्होंने कहा कि जो मान सम्मान देश की बेटी वंदना कटारिया को सरकार की ओर से मिला है। वह यथावत रहेगा। इस पर खेल मंत्री रेखा आर्य तक अपना बयान जारी कर चुके हैं। बावजूद इसके वंदना कटारिया के परिवार के साथ ही राज्य और देश को भ्रमित करने का काम कर खिलाड़ियों का मनोबल तोड़ने का काम किया जा रहा है। जो गलत है।
पशु कल्याण बोर्ड (उपाध्यक्ष) राज्य मंत्री सुरेंद्र मोघा ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय महिला हॉकी खिलाड़ी वंदना कटारिया दलित की बेटी है। उस पर एक दल जानबूझ कर राजनीति करने में लगा है। स्टेडियम का नाम किसी भी सूरत में नही बदला जा रहा है।उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री 14 अप्रैल को हरिद्वार में डॉ. बीआर अंबेडकर समरसता स्मारक बनाने की घोषणा के बाद हरिद्वार में जमीन की तलाश की जा रही है। इसमें दिव्य और भव्य समरसता स्मारक बनाया जाएगा। कहा कि प्रदेश में विभिन्न सरकारी संस्थानों में मौजूद भवनों का नाम भी हमारे महापुरुषों के नाम पर किए जा रहे हैं।
श्री गुरु रविदास विश्व महापीठ के प्रदेश अध्यक्ष प्रो. धर्मेंद्र कुमार ने कहा कि महापीठ शासनादेश जारी होने के बाद ही इस भ्रम की स्थिति को साफ करती आ रही है। लेकिन एक दल के लोग इसे राजनीतिक रूप देने में लगे हैं। सरकार दलितों के साथ खड़ी है। इस मौके पर राजेश गौतम, स्वराज सिंह, किशोर पाल आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *