देवबंद में इंस्पेक्टर धर्मेंद्र कुमार सोनकर के नेतृत्व में वारंटियों के खिलाफ बड़ा अभियान: 39 गिरफ्तार
सहारनपुर
देवबंद थाना क्षेत्र में एसएसपी रोहित सजवान के दिशा-निर्देशन, एसपी ग्रामीण सागर जैन और सीओ रविकांत पाराशर के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी इंस्पेक्टर धर्मेंद्र कुमार सोनकर के नेतृत्व में पुलिस ने वारंटियों के खिलाफ प्रभावी अभियान चलाया। इस अभियान में 29 पुलिस कर्मियों की टीम ने 39 वारंटियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। इंस्पेक्टर धर्मेंद्र सोनकर और उनकी चौकी प्रभारी टीम की इस कार्रवाई से वारंटियों में खलबली मच गई है। कई वारंटी अपने वारंट रद्द कराने के लिए कोर्ट के चक्कर काट रहे हैं, जबकि कुछ सिफारिश के लिए नेताओं के पास पहुंच रहे हैं। गिरफ्तार किए गए सभी 39 वारंटियों को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है। यह अभियान अपराधियों पर नकेल कसने और क्षेत्र में कानून व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।




