शांति व्यवस्था प्रभावित करने वाले एक व्यक्ति को पुलिस ने किया गिरफ्तार। लकसर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार द्वारा जनपद में शांति व्यवस्था बनाए रखने संदिग्ध व्यक्तियों व सामाजिक तत्व पर सतर्क दृष्टि रखने हेतु निर्देश जारी किया गया, जिसके अनुपालन में दिनांक 23 5 2025 को कोतवाली लकसर क्षेत्र से शांति व्यवस्था प्रभावित करने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया, कोतवाल राजीव रौथान ने बताया कि पुलिस द्वारा लक्सर क्षेत्र से शांति व्यवस्था प्रभावित करने वाले सहीपाल पुत्र गजें सिंह निवासी कुआं खेड़ा कोतवाली लकसर जिला हरिद्वार गिरफ्तार किया गया, गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना हाजा पर धारा 170 बी० एन० एस० एस० मे अभियोग पंजीकृत कर गिरफ्तार अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।




