रविवार में भी सभी बैंकों में हुआ सामान्य दिनों की तरह कार्य।
लक्सर- यूनाइटेड फोरम ऑफ़ बैंक यूनियंस द्वारा 28 से 30 सितंबर तक प्रस्तावित तीन दिवसीय देशव्यापी हड़ताल को देखते हुए सरकारी बैंक और क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक 27 सितंबर (अवकाश दिवस) रविवार को भी आम जनता की सुविधा को देखते हुए सामान्य कार्य दिवस की तरह खुले रहे। लगातार तीन दिनों तक बैंक बंद रहने के कारण रविवार को ग्राहकों की सुविधा को देखते हुए बैंकिंग सेवाएं संचालित की गईं थीं। क्षेत्र के सभी बैंकों की शाखाओं में बैंक के सभी अधिकारी और उस कर्मचारी अवकाश दिवस होने के बावजूद सामान्य दिनों की तरह अपनी सेवाएं देते हुए मिले,बैंक खुलने से उन ग्राहकों को राहत मिली, जिन्हें बैंक से संबंधित जरूरी कार्य निपटाने थे। अवकाश दिवस पर बैंकों के खुले रहने की जानकारी मिलते ही ग्राहक अपनी आवश्यक बैंकिंग सेवाओं के लिए शाखाओं में पहुंचे। इस दौरान बैंक कर्मचारियों ने निर्धारित समय के अनुसार ग्राहकों को सेवाएं उपलब्ध कराईं।




