सारी दुनिया मनाती है बगदाद वाले गौसे आज़म की 11वीं शरीफ़
*जगह जगह रोशनी सजावट, मिठाई फातिहा, लंगर बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है

आगरा: मेवा कटरा फवारा स्थित खानकाह नियाजिया कादरिया में हर साल की तरह इस साल भी जश्ने गौसे आजम की फातिहा 11वीं शरीफ बड़ी धूमधाम और अकीदत से मनाई गई, खानकाह के संयोजक जनाब सैयद अजमल अली शाह और जनाब सैयद फैज अली शाह नियाजी ने दुआ फातिहा की और दुआ फातिहा में हजरत पीरों के पीर दस्तगीर अब्दुल कादिर जिलानी गोसे पाक की शान को बताया और उनके हकीकत और उनके इस्लामी फजल बताए और नेक इबादत के बारे में बयान किया, वहीं खानकाह मेवा कटरा शाह अलमदार में बड़ी शानो शौकत से दुआ फातिहा 11 वीं शरीफ़ की हुई और गौसे पाक का लंगर तकसीम किया गया, खानकाह के संयोजक जनाब सैयद सिनवान शाह ने सभी मेहमानों का स्वागत किया और कव्वाली महफ़िल का आयोजन किया इस बेहतरीन प्रोग्राम में समाजवादी पार्टी महानगर अध्यक्ष शब्बीर अब्बास, जनाब वाजिद निसार, पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डॉ रामबाबू हरित, अल्हाज कासिम मियां चिश्ती साबरी,, सूफ़ी मोहम्मद अली अंसारी लियाकती, बूनदु मियां, सूफी शमीम साबरी, हाफ़िज़ कारीअब्दुल वाहिद, हाशिम साबरी, जनाब सैयद सलीम इरफ़ान, समी आगाई, सैय्यद जाकिर हुसैन आदि शामिल रहे




