Uncategorized

बहादराबाद आर्य कन्या इंटर कॉलेज बहादराबाद की राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय दिन रात के विशेष शिवर का आदर्श इंटर कॉलेज खेडली में शुभारम्भ

रिपोर्ट महिपाल शर्मा l

बहादराबाद आर्य कन्या इंटर कॉलेज बहादराबाद की राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय दिन रात के विशेष शिवर का आदर्श इंटर कॉलेज खेडली में शुभारम्भ हुआ ।शिवर का शुभारंभ राष्ट्रीय सेवा योजना के हवन, ध्वजा रोपण एवम लक्ष्य गीत के साथ हुआ। उसके उपरांत स्वयंसेवी छात्राओं ने सांस्कृतिक नृत्य एवं गायन द्वारा अपनी अपनी प्रस्तुतियां दी इस अवसर पर प्रबंधक आर्य कन्या इंटर कॉलेज बहादराबाद राजकुमार चौहान ने स्वयंसेवी छात्राओं को राष्ट्र की सेवा के लिए प्रोत्साहित किया पूर्व राज्य मंत्री सुशील चौहान ने भी राष्ट्र की सेवा एवं समर्पण की भावना रखने के लिए स्वयंसेवीयो को जागृत किया। पूर्व जिला अध्यक्ष भाजपा डॉ जयपाल सिंह चौहान ने स्वयंसेवी छात्राओं को भाईचारा देश प्रेम नशा मुक्ति भारत के लिए स्वयंसेवीओ को प्रेरित किया। मंडल अध्यक्ष भाजपा ज्वालापुर पूर्वी अमित राज चौहान ने स्वयंसेवी छात्राओं को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ पर संबोधित किया मंडल प्रभारी वीरेंद्र बोरी ने भी स्वयंसेवी छात्राओं को जीवन उच्च विचार रखने के लिए प्रेरित किया। आशुतोष चौहान प्रदेश उपाध्यक्ष अंतर्राष्ट्रीय हिंदू महासभा एवं नीति चौहान नितिन चौहान ने भी अच्छी अच्छी बातें बताकर स्वयंसेवी छात्राओं का उत्साहवर्धन किया। प्रधानाचार्य आर्य कन्या इंटर कॉलेज बहादराबाद शारदा चौहान ने भी ज्ञानवर्धक बातें बताकर स्वयंसेवियो का उत्साह वर्धन किया इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी शैली चौहान ,रीमा देवी, पूर्व कार्यक्रम अधिकारी नीति चौहान ,पूर्व कार्यक्रम अधिकारी कुमारी वंदना, सरला उपस्थित रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *