हरिद्वार में भव्य सत्संग एवं भंडारे का आयोजन, चंद्रशेखर आज़ाद समेत कई गणमान्य हस्तियां होंगी शामिल
हरिद्वार, उत्तराखंड:
हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी संत शिरोमणि की उपाधि से सम्मानित स्वामी समनदास महाराज जी की अध्यक्षता में दिनांक 27 मई (मंगलवार) की रात्रि को भव्य सत्संग तथा 28 मई (बुधवार) को विशाल भंडारे का आयोजन बड़ी धूमधाम के साथ किया जा रहा है। यह आयोजन लक्सर, हरिद्वार (उत्तराखंड) में स्थित संस्था परिसर में होगा।
इस पावन अवसर पर देशभर से धर्म प्रेमी, गुरु भक्त, और श्रद्धालु एकत्र होंगे। खास बात यह है कि इस कार्यक्रम में भीम आर्मी और आजाद समाज पार्टी के प्रमुख एवं नगीना लोकसभा से सांसद एडवोकेट चंद्रशेखर आज़ाद, भीम आर्मी के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनय रतन जी, तथा गढ़वाल परिक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक (IG) राजीव सरूप (IPS) सहित कई गणमान्य हस्तियाँ भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगी।
कार्यक्रम के आयोजक एवं व्यवस्थापक श्री महात्मा मेघराज दास जी ने सभी धर्म प्रेमियों, गुरु भक्तों एवं श्रद्धालुओं से आग्रह किया है कि वे समय से कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर सत्संग की शोभा बढ़ाएं और धर्म लाभ प्राप्त करें।
संस्थापक: सतगुरु समनदास जी महाराज
स्थान: लक्सर, हरिद्वार, उत्तराखंड
संदेश: “मन चंगा तो कटौती में गंगा।”
धार्मिक उद्घोष: सतनाम सत साहेब जी



