पूर्व विधायक चंद्रशेखर प्रधान के निधन पर भाजपा परिवार एवं समाज के प्रतिष्ठित लोगों ने शोक व्यक्त कर अंत्येष्टि में हुए शामिल
रुड़की।पूर्व विधायक चंद्रशेखर प्रधान के निधन पर भाजपा एवं समाज के प्रतिष्ठित लोगों ने उनकी अंत्येष्टि में पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की।मालवीय चौक स्थित शमशान घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया।पूर्व विधायक चंद्रशेखर वर्ष 2002 में भगवानपुर विधानसभा से तथा 2012 में ज्वालापुर विधानसभा से विधायक रहे।शोक व्यक्त करने वालों में भाजपा विधायक आदेश चौहान व हाजी मोहम्मद शहजाद,पूर्व मेयर गौरव गोयल व यशपाल राणा,दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री श्यामवीर सैनी,एसपी देहात स्वपन किशोर सिंह,कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री सचिन गुप्ता,भाजपा पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश मंत्री चौधरी धीर सिंह,भाजपा जिलाध्यक्ष शोभाराम प्रजापति,वरिष्ठ भाजपा नेता संजय अरोड़ा,जिला महामंत्री अरविंद गौतम,फोनिक्स कॉलेज के चेयरमैन चैरब जैन,मास्टर सत्यपाल सिंह,वरिष्ठ नेता सुबोध राकेश,राजपाल सिंह,जिला मंत्री सतीश सैनी,जिला मीडिया प्रभारी पंकज नंदा,देवी सिंह राणा,युवा मोर्चा अध्यक्ष गौरव कौशिक,पिछड़ा मोर्चा अध्यक्ष अनुज सैनी,पार्षद धीरज पाल,विवेक चौधरी,चंद्रप्रकाश बाटा,सुबोध चौधरी,नरेश यादव, हरिमोहन गुप्ता,मंडल अध्यक्ष मनोज चौधरी,वरिष्ठ पत्रकार सुभाष सैनी,हरीश शर्मा,नरेश शर्मा,सुंदरलाल प्रजापति,विकास प्रजापति,रामगोपाल कंसल,प्रमोद गोयल,संजीव कक्कड़ आदि मौजूद रहे।




