Uncategorized

भगवानपुर पुलिस का चैकिंग अभियान: मॉडिफाइड साइलेंसर व बिना नंबर प्लेट वाले 9 दोपहिया वाहन सीज

भगवानपुर पुलिस का चैकिंग अभियान: मॉडिफाइड साइलेंसर व बिना नंबर प्लेट वाले 9 दोपहिया वाहन सीज

भगवानपुर। एसएसपी के निर्देशानुसार भगवानपुर पुलिस ने राहगिरों के लिए परेशानी का कारण बन रही मॉडिफाइड बुलेट और बिना नंबर प्लेट वाले दोपहिया वाहनों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की है। बीते दिन भगवानपुर थाना पुलिस ने सघन चैकिंग अभियान चलाकर नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर शिकंजा कसा।चैकिंग के दौरान पुलिस टीम ने 4 बुलेट मोटरसाइकिलें पकड़ीं, जिनमें मॉडिफाइड साइलेंसर लगाए गए थे, जिनसे पटाखे जैसी आवाज निकल रही थी। यह आवाजें न केवल ध्वनि प्रदूषण को बढ़ावा दे रही थीं, बल्कि राहगिरों के लिए असुविधा और सिरदर्द का सबब भी बन रही थीं। इसके अतिरिक्त 5 अन्य मोटरसाइकिलों को भी बिना नंबर प्लेट के चलाते हुए पकड़ा गया। सभी वाहनों को मोटर वाहन अधिनियम (एमवीएक्ट) के तहत सीज कर लिया गया है।थाना प्रभारी ने बताया कि आगे भी इस प्रकार के चैकिंग अभियान जारी रहेंगे ताकि सड़कों पर नियमों का सख्ती से पालन हो और आमजन को किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *