
नगर पंचायत चरथावल में आज उत्तर प्रदेश सफाई कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष सुधीर वाल्मीकि और नगर पंचायत चरथावल अध्यक्ष मास्टर इस्लामुद्दीन त्यागी के नेतृत्व में अध्यक्ष और महामंत्री पद के लिए चुनाव हुआ जिसके चुनाव अधिकारी वरिष्ठ लिपिक महेश प्रसाद जी को बनाया गया उनके निरीक्षण के उपरांत ही बड़ी सादगी पूर्ण चुनाव संपन्न हुआ, जिसमें रविंद्र वाल्मीकि को अध्यक्ष और सुनील सूद को महामंत्री पद पर विजय घोषित किया गया, उन्हें 39 वोट में से 25 वोट मिले, उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी सीटू राम और आदेश को 14 मत मिले और उन्हें 11 मतों से पराजित किया l नगर पंचायत चरथावल में उत्तर प्रदेश सफाई कर्मचारी संघ की ओर से रविंद्र कुमार अध्यक्ष और महामंत्री सुनील सूद को पहले से संघ द्वारा नॉमिनेट किया हुआ था कर्मचारियों की मांग के ऊपर ही पहली बार नगर पंचायत चरथावल में अध्यक्ष और महामंत्री पद के लिए चुनाव हुआ जिसमें अध्यक्ष रविंद्र कुमार और महामंत्री सुनील सूद विजय रहे l संपन्न करने वालों में चुनाव अधिकारी वरिष्ठ लिपिक महेश प्रसाद ,नावेद अंसारी, प्रमोद कुमार ,प्रदीप कुमार, शाहनवाज आदि कर्मचारी मौजूद रहे l




