न्यायालय के आदेश पर लक्सर पुलिस ने एक वारंटी को किया गिरफ्तार,। लक्सर न्यायालय द्वारा जारी आदेशों का पालन न करने वालों के विरुद्ध लक्सर पुलिस ने चलाया धरपकड़ अभियान चलाया है पुलिस के मुताबिक वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा माननीय न्यायालय से प्राप्त आदेशिकाओं को सत प्रतिशत तमिल करने के लिए निर्देशित किया गया था, जिसके अनुपालन में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक लक्सर के निर्देशन में पुलिस टीम का गठन किया गया, जिसमें उप निरीक्षक रंजीत नौटियाल, कांस्टेबल सतपाल कोतवाली लक्सर आदि की टीम बनाई गई, टीम द्वारा छापेमारी के दौरान वारंटी पारस पुत्र विनोद निवासी ग्राम शेखपुरी थाना कोतवाली लक्सर जिला हरिद्वार उम्र 25 वर्ष को गिरफ्तार किया गया, कोतवाल राजीव रौथान ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर वारंटी पारस को गिरफ्तार किया गया है जिसको माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है




