15 अगस्त पर्व को दृष्टिगत थाना क्षेत्र में होटल ढाबो का किया निरीक्षण,। लकसर, होटल ढाबो में कार्य करने वाले बाहरी व्यक्तियों के सतप्रतिशत सत्यापन हेतु होटल /ढाबो मालिकों को दी हिदायत , एसएसपी हरिद्वार द्वारा आगामी 15 अगस्त पर्व को मध्य नजर रखते हुए जनपद के सभी थाना प्रभारी को थाना क्षेत्र में निवासरत बाहरी व्यक्तियों, संदिग्ध व्यक्तियों, के सत प्रतिशत सत्यापन हेतु अभियान चलाने के निर्देश जारी किया था जिसके अनुपालन में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक के निर्देशन में पुलिस टीमों का गठन किया गया, पुलिस टीमों को अलग-अलग क्षेत्र में भेज कर होटल, ढाबो, फड फेरी का कार्य करने वाले बाहरी व्यक्तियों, संदिग्ध व्यक्तियों के सत्यापन की कार्रवाई व डोर टू डोर जाकर सत्यापन अभियान चला गया, कोतवाल राजीव रौथान ने बताया कि आगामी 15 अगस्त पर्व को मध्य नजर रखते हुए उच्च अधिकारियों के आदेश पर पुलिस द्वारा सत्यापन अभियान चलाया गया,सत्यापन की कार्रवाई के दौरान 11 चालान 81 पुलिस एक्ट कुल संयोजन 2750 रुपए वसूला गया,




